प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को युवक कांग्रेस बेरोजगार दिवस के रूप में मनाएंगी। इसके तहत प्रदेश की संभी विधानसभा क्षेत्रों में दोपहर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता पकोड़े तलेंगे, चाय बनाएंगे और बूट पॉलिस कर रोजगार मांगेंगे। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया विभाग विवेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। भोपाल में पीसीसी मुख्यालय के सामने बेरोजगार दिवस के लिए प्रदर्शन का आयोजन होगा।
त्रिपाठी ने बताया कि नरेंद्र मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से देश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी अपने सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गई है। पूरे देश में बेरोजगारी की समस्या चरम पर है। केंद्र में बैठी मोदी सरकार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध करवाने में पूर्णतः विफल साबित हुई है।
त्रिपाठी ने बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्ही वी निवास के आह्वान पर मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों को निर्देश दिये है कि सभी अपने अपने जिलों में विधानसभा और ब्लाॅक स्तर पर युवा के साथ बेरोजगारी की समस्या के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस मनाए।