आज मिशन चंद्रयान के लॉन्च ने पूरे भारत देश को गौरवांकित कर दिया| ठीक वैसे ही इस स्वतंत्रता दिवस भारतवासियों के लिए एक और गर्व का मौका होगा| सभी देशवासियों को भारत के एक अविश्वसनीय मिशन, मिशन मंगल के सपने से हकीकत होने की दास्तां से रूबरू कराया जायेगा|
15 अगस्त को बॉलीवुड की बहुत बड़ी फिल्म ‘मिशन मंगल’ रिलीज़ होने जा रही है| इस फिल्म का टीज़र रिलीज़ होते ही लोगों में फिल्म को लेकर ख़ुशी व उत्सुकता दौड़ने लगी| फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली है|
फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगे दिग्गज कलाकार अक्षय कुमार, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू, नित्या मेनन व शरमन जोशी| अक्षय कुमार पहले भी बहुत देशभक्ति की फिल्मे कर चुके हैं| लेकिन यह फिल्म उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है|
इसे भी पढ़े : मिशन मंगल का लेख काफी बेहतरीन : विद्या बालन
क्या है मंगल मिशन की कहानी
इस फिल्म में वे नासा के एक साइंटिस्ट के रोल में दिखेंगे| इस फिल्म के ज़रिये बताया जायेगा की किस तरह भारतीय वैज्ञानिकों की एक टीम अविश्वसनीय मिशन को अंजाम देती है| देश के पहले इंटरप्लेनेटरी मिशन, मिशन मंगल की कहानी दर्शकों के सामने लाई जाएगी|
15 अगस्त यानि भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी| वहाँ रहने वाले हर भारतीय के लिए वह अत्यंत गौरव का पल होगा| इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया में होने वाली यह स्क्रीनिंग इस फिल्म ली पहली स्क्रीनिंग होगी|
उम्मीद की जा रही है कि भारत के गौरव की इस कहानी को देखने भारी संख्या में ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय इक्कठा होंगे| विदेशी धरती पर अपने देश का स्वतंत्रता दिवस मनाने का इससे बेहतर तरीका आखिर क्या हो सकता है?
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक के बाद एक भारत की प्रतिष्ठा बढ़ाने की ओर कदम उठा रहा है| मिशन मंगल की कामयाबी के बाद फिर एक बार मिशन चंद्रयान लॉन्च कर दिया गया है| उम्मीद है इसकी सफलता के बाद चंद्रयान पर भी एक बॉलीवुड फिल्म दर्शकों को देखने को मिले|
Image Source : Google