लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ राहुल गांधी आमने- सामने आ गए| पीएम मोदी ने आज लोकसभा में राहुल गांधी पर चुन-चुन कर निशाना साधा औऱ बीते दिनों दिए गए उनके डंडे वाले बयान पर जमकर तंज भी कसा| इतना ही नहीं पीएम ने नाम लिए बगैर राहुल गांधी को ट्यूबलाइट तक कह दिया|
मजबूत कर लूंगा अपनी पीठ – पीएम मोदी
लोकसभा मे अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि मैनें कल कांग्रेस के एक नेता का घोषणापत्र सुना| पीएम ने कहा है कि कांग्रेस के इस घोषणा पत्र में लिखा है कि 6 महीने में मोदी को डंडे मारेंगे| ये बात सही है कि ये काम कठिन है और इतनी तैयारी के लिए थोड़ा समय तो लगता है| लेकिन मैनें भी 6 महीनों तक तय कर लिया है कि रोज सूर्य नमस्कार की संख्या को ओर बढ़ा दूंगा| ताकि अब तक करीब 20साल से ऐसी गंदी गालियां सुन रहा हूं|
इसे भी पढ़े : दिल्ली पुलिस का गलत इस्तेमाल कर रही है बीजेपी -अरविंद केजरीवाल
मैनें अपने आप को गाली प्रुफ बना लिया है जिससे किसी की भी गाली मेरे सीने में ना घूस पाए| इसलिए में 6 महीने तक ऐसे ही सूर्य नमस्कार करता रहूंगा| ताकि मेरी पीठ भी हर डंडे को झेल सके पीएम ने कहा है कि मै आभारी हूं कि पहले से घोषणा कर दी गई है| तो मुझे अब 6 महीने तक एक्सरसाइज करने का वक्त भी मिल जाएगा|
इसे भी पढ़े : दिल्ली चुनाव : मिश्रा का तंज, केजरीवाल के बाद अब ओवैसी भी पढ़ेगे हनुमान चालीसा
लोकसभा मे सत्र के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना भाषण देते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा|पीएम के भाषण के बाद राहुल भी अपनी सीट पर कुछ बोलते हुए देखे गए थे| पीएम मोदी ने अपने भाषण में लोकसभा में कहा कि मैं पिछले 40 मिनट से बोल रहा था| लेकिन करंट पहुंचते-पहुंचते इतनी देर लगी| पीएम ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बहुत सी ट्यूबलाइट का ऐसा ही होता है|
क्या था राहुल गांधी का बयान ?
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली के हौज रानी में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए बुधवार को कहा था कि ये जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है| 6 महीने बाद ये घर से बाहर नहीं निकल पाएगा| हिंदुस्तान के युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे| इसको समझा देंगे कि हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना ये देश आगे नहीं बढ़ सकता|
राहुल के इस बयान के बयान की बीजेपी ने पुरजोर तरीके से आलोचना की थी| इसके बाद गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी ने खुद लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान अपने संबोधन में इसका जवाब दे दिया है|
Image Source : nvr24


