Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सूची संशोधित
    • Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान तेज
    • HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉप— देखें पूरी लिस्ट
    • बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव
    • Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी गिरफ्तार और बच्चा सकुशल बरामद
    • Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुलिस और एसटीएफ की टीमें अलर्ट
    • कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी
    • साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम कुंडली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, October 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान

    झारखंड के इन गांवों में शराब और गांजा पीने पर लगेगा 10,000 का जुर्माना, बेचने पर 50 हजार का प्रावधान

    October 17, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Penalty for drinking alcohol and ganja
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची/चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में ग्रामीणों ने सख्त पहल की है। ‘हो’ आदिवासी बहुल दो गांवों की ग्राम सभाओं ने शराब और गांजा के सेवन, बिक्री और देर शाम तक अड्डेबाजी पर भारी जुर्माना लगाने का फैसला किया है। कुछ दिन पूर्व दोनों ग्राम सभाओं द्वारा लिए गये इस निर्णय का असर अब दिखने लगा है। ग्रामीणों का मकसद युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाना, अनावश्यक जमावड़े पर रोक लगाना और (Penalty for drinking alcohol and ganja) गांव में स्वस्थ व सुरक्षित माहौल तैयार करना है।

    इसकी शुरुआत चाईबासा सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के बाईहातू गांव में हुई थी। 29 सितंबर, 2026 को यहां की ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से फैसला लिया था कि शराब और गांजा का सेवन करने वालों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, इन नशीले पदार्थों की बिक्री करते पकड़े जाने पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा, समूह में बैठकर अड्डेबाजी करने वालों के लिए भी 10 हजार रुपये का जुर्माना निर्धारित किया गया है।

    Penalty for drinking alcohol and ganja – बाईहातू गांव के सामू पूर्ति ने ईटीवी भारत को बताया कि जुर्माने का फैसला असर दिखाने लगा है। गांव में चोरी-छुपे होने वाली शराब की बिक्री बंद हो गई है क्योंकि गांव में युवाओं की एक टीम इस पर नजर रखती है। उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को फैसले के दिन से 17 अक्टूबर के बीच सिर्फ एक युवक को नशे की हालत में पकड़ा गया है, जिसे ग्रामसभा में 10 हजार का जुर्माना जमा करना पड़ा।

     बच्चों और युवाओं को नशे से बचाने के लिए बनाए गए कड़े नियम

    बाईहातू गांव के निवासी और बड़ा गुंटिया पंचायत के मुखिया हरिचरण हेंब्रम ने ईटीवी भारत को बताया कि उनके गांव की पहल से प्रभावित होकर खूंटपानी प्रखंड के बानाबिज की ग्राम सभा ने भी नशामुक्ति के खिलाफ कदम उठाया। बानाबिज गांव में 13 अक्टूबर को जुर्माने के नियम को लागू करने का फैसला लिया गया। उनका कहना है कि नशे की वजह से घरों में होने वाले विवाद और आर्थिक परेशानियां ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय हैं।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    पैतृक गांव नेमरा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे विधि-विधान से संपन्न किए मां के दशकर्म की रस्में

    मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर भड़के भाजपा नेता रणधीर सिंह, कांग्रेस पर लगाया गुमराह करने का आरोप

    रांची नगर निगम का सख्त रुख, सरकारी भवनों और बड़े बकायेदारों पर होगी कार्रवाई

    माता रूपी सोरेन के निधन के बाद पैतृक गांव में पारंपरिक रस्में निभा रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन

    झारखंड में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के जीजा की हत्या कर खदान में फेंका शव

    Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने की बड़ी घोषणा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.