
महिला अत्याचार( प्रतिकात्मक)
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मर्चेंट नेवी में इंजीनियर पद तैनात एक व्यक्ति पर उसी की पत्नी ने मारपीट करने, मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान करने आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-32 निवासी रेनू दहिया ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले सेक्टर-32 निवासी दिलावर सिंह के साथ हुई थी। उससे इस शादी से दो बच्चे, एक लड़का व एक लड़की है। पीड़िता पत्नी रेनू दहिया ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उसके पति दिलावर सिंह ने उसे बेरहमी से पीटा।
उसने उसके मुंह पर थप्पड़, सिर पर घुसे मारे, उसके बाल पकड़कर दीवार पर सिर दे मारा और धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद उसके पति उसे चप्पल, लातों से उसे पीटा। उसके पेट में भी कई लात मारी। जिससे उसके गर्भपात होने की संभावना बन गई है। उसे तब से पेट में दर्द हो रहा है। पीड़िता ने आरोप है कि उसका पति इसके बाद भी नहीं रूका और उसने तकिये से उसका मुंह दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
इससे पहले दो बार कर चुकी है शिकायत
पीड़िता रेनू दहिया ने बताया कि उसकी शादी 12 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ महीनों के बाद से ही उसका पति उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर परेशान करता आ रहा है। जिसके चलते वह उसके खिलाफ दो बार शिकायत कर चुकी है लेकिन उसके बावजूद उसके पति में कोई सुधार नहीं है। 14 सितंबर को उसका पति उसके साथ मारपीट करने के बाद अगले दिन यानी 15 सितंबर को पुलिस से बचने के लिए अपनी नौकरी पर चला गया।
माता-पिता व भाई भी आ चुके है समझाने
पीड़िता ने बताया कि कई बार मारपीट करने के बाद उसने उसकी शिकायत अपने पिता व भाई से की थी। जिसके बाद उसके माता-पिता व भाई उसके पति को उसके साथ मारपीट न करने की समझाने के लिए घर पर आ चुके है लेकिन जब उसके परिजन घर आए तो उसने उसके भाई के साथ भी मारपीट की और उसके माता-पिता के साथ गाली-गलोच की और धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया।
अधिकारी के अनुसार
पीड़ित पत्नी की शिकायत पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं इसकी जांच महिला उप-निरीक्षक को सौंप दी गई है। अब आगामी कार्रवाई महिला उप-निरीक्षक करेंगी। -सुलिंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सेक्टर-32-33।

