Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विवादों में घिरे IAS पर नया आरोप : ₹51 करोड़ का जुर्माना ₹4 हजार करने वाले अधिकारी ने भोपाल में खरीदी जमीन?
    • BJP में फूट: अविश्वास प्रस्ताव लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे पार्षद! अपनी ही अध्यक्ष को हटाने के लिए कांग्रेसी भी मिले साथ
    • भगवंत मान ने बेंगलुरु में खींचा ध्यान : उद्योगपतियों से बोले- ‘पंजाब में निवेश करो, मिलेगा सबसे बेहतर माहौल’
    • 28 किन्नरों ने क्यों उठाया ऐसा कदम? इंदौर में सामूहिक सुसाइड की कोशिश से सनसनी
    • राघोपुर में बार-बार हार रहे सतीश यादव पर फिर भरोसा क्यों? तेजस्वी के खिलाफ क्या है BJP की ‘सीक्रेट’ रणनीति?
    • बाड़मेर में खौफनाक हादसा : टक्कर के बाद लगी भीषण आग, स्कॉर्पियो कार में जिंदा जल गए चार दोस्त
    • उमर अब्दुल्ला सरकार का एक साल पूरा, लेकिन सबसे बड़ा वादा अधूरा! जम्मू-कश्मीर में चुनावी वादों पर उठे सवाल
    • दिवाली-छठ की छुट्टियां रद्द! यूपी में इस विभाग को मिले कड़े निर्देश, त्योहारों पर भी 13 दिन तक रहना होगा On Duty
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव

    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव

    December 15, 2020 बड़ी खबर 3 Mins Read
    उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : अरविंद केजरीवाल की बड़ी घोषणा आम आदमी पार्टी लड़ेगी चुनाव
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में को लेकर बड़ी घोषणा कर की है। आम आदमी पार्टी अब उत्तर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ाने वाली है. दरअसल, 2022 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं. इस बीच आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी भी चुनावी मैदान में उतरेगी. ऐसे में अब उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी विरोधी दलों को टक्कर देती हुई दिखाई देगी.

    आम आदमी पार्टी UP में 2022 के विधान सभा चुनाव लड़ेगी | LIVE https://t.co/sterQYqssj

    — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 15, 2020

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने ऐलान करते हुए बताया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ऐसे में अब अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी साल 2022 में सीधे उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार को टक्कर देते हुए दिखाई देगी.

    इससे पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. इसके लिए दलित समाज से आने वाले मंत्री राजेंद्र पाल गौतम को चुनाव प्रभारी बनाया गया है. आम आदमी पार्टी ने डिप्टी स्पीकर राखी बिड़लान और विधायक सुरेंद्र कुमार को सह प्रभारी बनाया है.

    इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव 2020: अखिलेश ने बताया किसके साथ करेंगे गठबंधन ।


    चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी पंचायत चुनाव में अपना दमखम आजमाना चाहती है. बता दें कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अगस्त से लगातार उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं. यूपी में राज्य सरकार ने उनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दायर कराए हैं. ‘आप’ उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों में एंट्री से पहले जमीनी परीक्षण करेगी. आम आदमी पार्टी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर 65 जिलों में प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ने के उद्देश्य से कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    उन्होंने बताया कि शेष 10 जिलों में भी जल्द प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। इनमें अंबेडकर नगर का मकसूद अंसारी और अमेठी का प्रभारी हितेंद्र सिंह को बनाया गया है।बहराइच में विनय श्रीवास्तव, बाराबंकी में विनय पटेल, अयोध्या में दिनेश चंद्र गौतम, गोंडा में अनुज पाठक, हरदोई में राजेंद्र राजश्री, श्रावस्ती में मुन्नालाल चौरसिया, सिद्धार्थनगर में सूर्या त्रिपाठी, सीतापुर में तुषार श्रीवास्तव, सुल्तानपुर में रवींद्र मणि वर्मा प्रभारी बनाए गए हैं।

    इसी तरह उन्नाव में विजय सिंह, कानपुर देहात में  मो. शाहजहां, कानपुर नगर में रुचि यादव, कौशांबी में अंजनी कुमार मिश्र, लखीमपुर खीरी में अनुज कुमार मिश्र, प्रतापगढ़ में शबाज खान और रायबरेली में तरुण प्रताप सिंह प्रभारी बनाए गए हैं।

    UP में Asaduddin Owaisi की दलितों मुसलमानों पर नई Akhilesh Yadav अब क्या करेंगे ?
    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    काकोरी कांड: 100 साल पहले जब क्रांतिकारियों ने ट्रेन रोक लूटा था सरकारी खजाना, हिल गई थी अंग्रेजी हुकूमत

    दिल्ली से दो जासूस अरेस्ट, PAK को भेजते थे खुफिया जानकारी

    अजान की आवाज से सिर दर्द होता है… बोले BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य

    Teddy Day : अपने हाथों से टेडी बनाकर पार्टनर को करें गिफ्ट, इन ट्रिक्स को आजमाएं

    13 साल तक मौन, महाकुंभ में मौनी बाबा ने क्यों ली भू-समाधि?

    महिला, यूथ, गरीब, किसान, बजट 2025 के बन सकते ‘रोटी, कपड़ा और मकान’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.