विधानसभा चुनाव 2020 : निजी कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आजमगढ़ पहुंचे पूर्व सीएम और सांसद अखिलेश कार्यक्रम में पहुंचे अखिलेश यादव (AKHILESH YADAV )ने केंद्र और प्रदेश सरकार को निशाने पर रखा। समाजवादी पार्टी (SAMAJWADI PARTY) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ऐलान किया है कि 2021 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव ( UP ELECTION 2022) में उनकी पार्टी छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। अखिलेश ने इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का नाम लिए बिना तंज कसा। अखिलेश ने कहा कि बड़े दलों के साथ उनका गठबंधन अच्छा नहीं रहा। बता दें कि सपा इससे पहले बीएसपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर चुकी है लेकिन दोनों बार हार का सामना करना पड़ा।
विधानसभा चुनाव 2020: अखिलेश ने कहा, ‘समाजवादी पार्टी अगले विधानसभा चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन करेगी। बड़े दलों के साथ हमारा गठबंधन अच्छा नहीं रहा।’ बता दें कि यूपी उपचुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान सपा ने बीएसपी (BSP) के साथ गठबंधन किया था। सपा को चुनाव में करारी हार चखना पड़ा था। उसे सिर्फ पांच सीटें मिली थीं जबकि बीएसपी को इस गठबंधन से फायदा मिला था।
बीएसपी के खाते में तब 10 सीटें मिली थीं। परिवार की तीन सीटें कन्नौज, फिरोजाबाद और बदायूं भी हाथ से चली गई थीं। वहीं सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ( MULAYAM SINGH YADAV ) ने गठबंधन पर पहले ही नाराजगी जताई थी। उन्होंने मायावती को 38 सीटें देने पर कहा था कि आधी सीटें तो पहले ही हार गए।
वहीं उससे पहले 2017 विधानसभा चुनाव में अखिलेश ने कांग्रेस (CONGRESS) के साथ गठबंधन किया था लेकिन सरकार गंवा बैठे थे। तब कांग्रेस ने 105 सीटें जबकि समाजवादी पार्टी 298 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। लेकिन नतीजों में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन 52 सीटों पर सिमट गया था।
विधानसभा चुनाव 2020: अखिलेश इससे पहले भी साफ कर चुके हैं कि 2021 विधानसभा चुनाव में वह न तो कांग्रेस और न ही बीएसपी के साथ गठबंधन करेंगे। अखिलेश ने यह बयान बिहार विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद दिया था। बिहार में महागठबंधन को एनडीए (NDA) के सामने हार चखनी पड़ी जिसका सीधा कसूरवार कांग्रेस को माना गया था। तब आरजेडी के साथ सपा ने भी कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। अखिलेश ने कहा था कि अगर कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया होता तो बिहार में महागठबंधन की सरकार होती।
यहां उन्होंने भाजपा की केंद्र व UP सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। भीड़ से घिरे अखिलेश ने चुटकी लेते हुए पूछा कि BJP सरकार के किसान कौन हैं? तो फौरन भीड़ से आवाज आई अडानी और अंबानी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आजमगढ़ (AZAMGARH) के साथ भेदभाव करती है। दोहरे चरित्र के कारण सपा सरकार में शुरू की गई परियोजनाओं को जानबूझ कर अधूरा रखा जा रहा है। इसका खामियाजा यहां के नागरिकों को उठाना पड़ रहा है।
विधानसभा चुनाव 2020:आजमगढ़ लोकसभा सीट से सांसद अखिलेख यादव ने आहोपट्टी में कहा कि सबका विकास का दावा करने वाली भाजपा (BJP) सरकार जानबूझ कर सपा सरकार में शुरू की गई परियोजनाओं को लटका रही है। हमने एनएच-233 का काम शुरू कराया। रानी की सराय में चले जाइयेए वहां की सड़क की हालत देखिए। हमने सठियांव चीनी मिल को शुरू कराया, उसे बदहाली में पहुंचा दिया गया है। किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। पिछले साल का भी अभी करोड़ों रुपया बकाया है।
पंजाब ( PUNJAB) के किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ बिगुल फूंक रखा है। इसके लिए उन्हें बधाई। आंदोलन से पहले किसानों ने अपील की थी कि कोई राजनीतिक दल उनका समर्थन न करें, हमने राजनीतिक दल के रूप में उनका समर्थन नहीं किया है, लेकिन हम भी किसान हैं। एक किसान के रूप में समाजवादी लोगों का किसानों को समर्थन है।प्रदेश सरकार में कुछ जनपदों और स्थानों का नाम बदलने पर भी अखिलेश यादव ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार नाम बदलना अच्छे से जानती है। इसके साथ ही वो शिलान्यास हो चुकी परियोजनाओं का दोबारा से शिलान्यास भी करती है।
इसे भी पढ़ें: यूपी पंचायत चुनाव 2020: भाजपा ने ग्राम प्रधान के टिकट के लिए रखी ये शर्त
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे ( PUARWANCHAL EXPRESS WAY ) को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपाई क्वालिटी की बात करते हैं और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत को ही कम कर दिया। अपनी सरकार में हमने इस परियोजना के लिए उन कार्यदायी संस्थाओं को तय किया था, जिसने गुजरात (GUJARAT) में स्टैच्यू बनाई है। हमारी मंशा थी कि अच्छा से अच्छा काम हो। भाजपा सरकार ने परियोजना की लागत जानबूझ कर कम किया। अब आप स्वयं देख सकते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का निर्माण कैसा हो रहा है। इसके बारे में किसी को बताने की जरूरत नहीं है। जब हम सत्ता में आएंगे तो हम भी नाम बदलेंगे।
UP में Asaduddin Owaisi की दलितों मुसलमानों पर नई Akhilesh Yadav अब क्या करेंगे ?