अलीगढ़ छात्रा का शव: थाना हरदुआगंज इलाके के गांव से लापता हुई नाबालिग छात्रा का शव आज सुबह रेलवे ट्रैक पड़ा मिला किशोरी का शव मिलने के बाद परिजनो ने अपहरण कर फिरौती के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है जहा रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली मृतक छात्रा ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिख कर छोड़ा था। जिस सुसाइड नोट को मृतका के परिजनो ने पुलिस को सौप दिया है। तो वही तीनो आरोपी युवको के ऊपर अपहरण और पास्को एक्ट के तहत मृतक किशोरी के परिजनो ने गांधीपार्क थाने मे मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
थाना हरदुआगंज इलाके से लापता नाबालिक छात्रा का शव गाधीपार्क थाना क्षेत्र मे रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। मृतिका किशोरी के परिजनो ने तीन युवको पर अपहरण कर फिरौती के लिए हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के बताया अनुसार एक युवक ने शादी का झासे देकर उनकी नाबालिक बेटी से शारीरिक संबंध बनाए थे। उसके बाद युवक फिर बेटी को अश्लील तस्वीरे वायरल करने की धमकी दे ब्लैकमेल करके दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दबाव बना रहे थे। जिसकी वजह से छात्रा परेशान थी। कहा कि आरोपियो ने पांच लाख रुपयो की फिरौती भी मांगी गई थी और फिरौती की रकम ना देने पर छात्रा की अश्लील तस्वीरे वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने तीन युवको के खिलाफ अपहरण और पॉस्को एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव के शिनाख्त के समय पुलिस को किशोरी के ताऊ ने एक सुसाइड नोट भी दिया उस सुसाइड नोट की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
थाना हरदुआगंज के गाव निवासी की नाबालिक 17 वर्षीय बेटी बीकाम की छात्रा थी। पिता ने तहरीर में कहा है कि भटौला गाव के सकेत ने शादी का झासा देकर बेटी से शारीरिक सबंध बना लिए थे। सकेत के दोस्त राहुल व हिमाशु निवासी निधौला भी फोन पर बेटी को धमकाकर जबरन उसके साथ शारीरिक सबंध बनाना चाहते थे। पिछले कई दिनो से ब्लैकमेल कर धमका रहे थे। इससे बेटी काफी परेशान थी। कई बार बेटी से कारण पूछा पर नही बताया। जिसके बाद बेटी ने सारी बाते अपनी मां को बताई। जहा लोक लाज और बेटी की बदनामी के डर से पत्नी ने उन्हे इस बारे मे कुछ भी नही बताया था। आरोप है कि रविवार को सकेत, राहुल व हिमाशु ने तीन मोबाइल नंबरों से अलग-अलग बेटी के मोबाइल पर तीन-चार बार फोन किया। इससे परेशान होकर बेटी करीब एक बजे अपने घर से अलीगढ़ जाने का बहाना बनाकर निकल गई। जहा गाव के बाहर पहले से ही तीनो आरोपी बाइक लेकर खड़े थे। जो बेटी को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले गए। बाइक पर बैठाकर किशोरी को ले जाने वाली बात गाव के रहने वाले राघवेंद्र पाल ने पीड़ित किशोरी के परिजनों को बताई गई।
परिजनो ने जब किशोरी के मोबाइल पर तीनो युवको के मिले फोन नंबरो पर बात की गई तो आरोपियो ने फिरौती मागी।और कहा पांच लाख रुपये का इंतजाम करके दो और लड़की को ले जाओ। आरोपियो द्वारा खींची गई बेटी की अश्लील तस्वीरे वायरल करने की धमकी दी। तो वही परिजन लापता बेटी को रात भर तलाश कर भटकते रहे लेकिन बेटी का कही कुछ पता नहीं चला।
इसे भी पढ़े:स्वामी विवेकानन्द जयंती पर पढ़े उनकी किताब “कर्मयोग के कुछ अंश
थाना गाधीपार्क क्षेत्र छर्रा अड्डा पुल के पास रेलवे ट्रैक पर लापता हुई छात्रा का शव पड़ा मिला। परिजनो ने थाने पहुंचकर फोटो व कपड़ो के आधार पर शव की शिनाख्त की। पुलिस ने कहा शिनाख्त के दौरान मृतक किशोरी के ताऊ ने एक सुसाइट नोट दिया और कहा कि किशोरी ने लिखा है। जिसमे किशोरी ने सब कुछ छोड़कर जाने की बात कही।पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड भी मानकर चल रही है।
अलीगढ़ छात्रा का शव: एसपी सिटी ने कहा रेलवे ट्रैक पर एक किशोरी का शव मिला था। परिजनो ने शव की शिनाख्त की। पुलिस को किशोरी के ताऊ ने व्हाट्सएप पर एक सुसाइड नोट भी दिया था और कहा था कि ये बेटी ने लिखा है। तहरीर मे तीन युवको पर अपहरण करके हत्या करने बलात्कार का आरोप लगाया है। गाधीपार्क थाना मे तीनो युवकों के खिलाफ पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे मे लेकर डॉक्टरो के पैनल से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, व्हाट्सएप पर मिले सुसाइड नोट की जाच करा आगे की कार्रवाई होगी।
