धाराशिव : मराठवाड़ा अंचल के धाराशिव जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। नलदुर्ग स्थित प्रसिद्ध भुईकोट किले के ऊपरी हिस्से (बुर्ज) से एक महिला ने अपनी तीन मासूम बच्चियों के साथ अचानक (heart wrenching accident) नीचे छलांग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में मां और एक बेटी की मौके पर ही जान चली गई, जबकि दो अन्य बच्चियां अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गईं।
heart wrenching accident – यह हृदयविदारक वाकया नलदुर्ग कस्बे में मुंबई-हैदराबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप ऐतिहासिक भुईकोट किले के मुख्य टावर पर पेश आया। जांच में सामने आया है कि उमरगा तालुका के वंटाल गांव की निवासी अश्विनी भोसले (30 वर्ष) अपनी तीन नाबालिग बेटियों को लेकर किले में दाखिल हुई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के अनुसार, दोपहर लगभग 3:00 बजे महिला अपनी तीनों बच्चियों को साथ लेकर किले के सबसे ऊंचे हिस्से पर पहुंची और वहां से छलांग लगा दी।
मां और एक बेटी की मौके पर ही मौत
-
-
दो की तत्काल मौत: पत्थरों पर अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण अश्विनी भोसले और उनकी एक बेटी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
-
-
-
दो बेटियां गंभीर रूप से घायल: दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं और लहूलुहान हालत में कराहने लगीं।
-
-
-
पुलिस को सूचना: किले में मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नलदुर्ग पुलिस थाने को सूचित किया, जिसके उपरांत पुलिस का गश्ती दल तुरंत हरकत में आया।
-


