Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप
    • कड़कड़डूमा स्थित SHB–MDH Cancer Care Hospital में श्रीहनुमान प्रकटोत्सव पर भंडारा, सनातनी विनोद बिंदल के हाथों प्रसाद वितरण
    • “खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं…” पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, ‘आम आदमी’ को दिया खास मैसेज
    • LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश
    • UAE का ‘उधार’ बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—”पूरा पैसा वापस करो”
    • अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमाल
    • लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा
    • क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिशा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, April 3
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा सरकार हटेगी तभी लोकतंत्र बचेगा – अखिलेश यादव

    भाजपा सरकार हटेगी तभी लोकतंत्र बचेगा – अखिलेश यादव

    December 30, 2020 उत्तर प्रदेश 4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की कुनीतियों के खिलाफ चल रहे देशव्यापी किसान आंदोलन में समाजवादी पार्टी भी संघर्षरत है। भाजपा सरकार के तीनों कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। किसान के धान की लूट हुई है। किसानों को धान का, गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य कहीं नहीं मिला है। उन्हें औनेपौने दाम पर फसल बेचने को मजबूर होना पड़ा है। समाजवादी पार्टी ने किसान यात्रा की और समाजवादी किसान घेरा कार्यक्रम के तहत चौपाल लगाकर किसानों को जागरूक कर रहे है तो पार्टी नेताओं-कार्यकर्ताओं पर गम्भीर धाराओं में तमाम फर्जी मुकदमें लगा दिए गए हैं।

    अखिलेश यादव आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में देवी पाटन मण्डल के बहुजन समाज पार्टी के नेताओं के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के मौके पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार में कुछ भी हो सकता है। सच लिखने या बोलने पर मुकदमा भी हो सकता है। आतंकवादी बताया जा सकता है। इतना झूठ और भ्रष्टाचार कभी नहीं रहा। इस सरकार की नीति है ठोक दो! सिर फोड़ दो! मुकदमें लगा दो! हमारे कार्यकर्ताओं का सिर फोड़ दिया गया और हमारे ऊपर मुकदमा लगा दिया। अन्याय और अत्याचार की भाजपा राज में कोई सीमा नहीं रही है। कोई आवाज उठाता है तो उसकी आवाज दबा दी जाती है।

    यादव ने स्पष्टता से कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। भाजपा सरकार से जनता को कोई उम्मीद नहीं रह गई है। अभी तक जो काम नहीं हुए वे सब अलोकतांत्रिक काम भाजपा राज में हो रहे हैं। भाजपा मंत्री पर फर्जी मोबाइल लांच करने का आरोप है। इसी सरकार में सचिवालय में फर्जी अधिकारी बनकर भ्रष्टाचार किया जाता है। जीरो टालरेंस की बात करने वालों जैसा झूठ किसी सरकार में नहीं सुना। भाजपा किसी हद तक जा सकती है। इनका छोटा दिल है।

    इसे भी पढ़े:https://theprint.in/politics/democracy-will-be-safe-only-when-bjp-govt-goes-says-akhilesh-yadav/576009/

    अखिलेश यादव ने कहा कि जब भाजपा सरकार हटेगी तभी लोकतंत्र बचेगा! भाजपा सरकार में देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हुई है। नोटबंदी, जीएसटी और लाकडाउन से लोग त्रस्त हैं। 90 से ज्यादा मजदूरों की मौत हुई है। सरकार ने किसी की मदद नहीं की। विदेशों में किसान को भरपूर सब्सिड़ी मिलती है। समाजवादी पार्टी का मानना है कि ऐसी एमएसपी हो जिसमें किसान की आय दुगनी हो। बढ़ती मंहगाई रोकने के लिए डाॅ0 लोहिया की दाम बांधो नीति अपनाई जानी चाहिए।

    यादव ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है। वह दलों को तोड़ती है। जांचों के नाम पर विपक्ष को डराती-धमकाती है और फिर फायदा उठाती है। सत्ता का दुरूपयोग कर प्रशासन को मोहरा बनाती है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की बुनियाद समाजवादी पार्टी की सरकार ने रखी थी। राजधानी लखनऊ में मेट्रो रेल वहीं रूकी हुई है जहां छोड़ गए थे। गोरखपुर-वाराणसी में इतने वर्षों में भी मेट्रो रेल नहीं चली। समाजवादी पार्टी ने काम किया है, भाजपा केवल अपना नाम फर्जी ढंग से लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हराना है जब वह सत्ता से बाहर होगी तभी देश व समाज में खुशहाली आएगी।

    इसे भी पढ़े:CAA & NRC में दर्ज केस पर Akhilesh Yadav का बड़ा बयान

    अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को भाजपा पर भरोसा नहीं रह गया है। किसानों के हक में जो मंडिया बननी थीं उन्हें रोक दिया गया है। सरकारी इमारतें बेच दी गई है। किसान को बाजार के हवाले नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हाथरस के मामले में सरकार का झूठ सामने आ गया है। समाजवादी पार्टी कभी सीएए, एनआरसी, एनपीआर के पक्ष में नहीं रही। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना चाहती है। भाजपा एसआईटी का दुरूपयेाग कर रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर एसआईटी की भी जांच होगी। किसान आंदोलन एवं सीएए, एनआरसी के आंदोलन में जितने झूठे मुकदमें भाजपा सरकार ने लगाए हैं। वे सभी वापस होंगे।

    प्रधान के उमीदवारो से डर गई SP BSP BJP

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया ‘कंट्रोल’ का आदेश

    डॉक्टर बना ‘हैवान’! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; FIR दर्ज

    अमित शाह का ‘मिशन बंगाल’: “15 दिन यहीं रुकूंगा”, रैली में बताया बीजेपी की जीत का सबसे ‘आसान तरीका’

    दुनिया को ऑयल क्राइसिस से बचाएगा भारत का नया कॉरिडोर, ईरान के दबाव को देगा मात

    हेमा मालिनी ने बंगाल के हालात को बताया ‘सांस्कृतिक फासीवाद’, लोकसभा स्पीकर को लिखी चिट्ठी

    जुबिन गर्ग की विचारधारा हिमंत सरमा के खिलाफ थी! असम में राहुल गांधी का बड़ा बयान

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.