न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने एक लड़की की रिहाई के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की. मेयर की इस बातचीत के बाद स्टूडेंट एल्मिना अघायेवा को रिहा कर दिया गया है. एल्मिना ने इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की और बताया कि उन्हें रिहा कर दिया गया है. उन्होंने रिहा होने के बाद पोस्ट में आभार भी जताया. एल्मिना (which girl did Zohran Mamdani rescue) की सोशल मीडिया पर काफी फॉलोअर्स भी हैं. 26 फरवरी को घंटों तक एल्मिना DHS कस्टडी में थीं. अब मेयर जोहरान ने जिस एल्मिना की रिहाई के लिए राष्ट्रपति से बात की, उनके बारे में जानते हैं आखिर ये कौन है?
इसे भी पढ़ें – डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के संदिग्ध को मारी गोली
एल्मिना अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करती हैं. सोशल मीडिया में अच्छे फॉलोअर्स के साथ एल्मिना एक इंफ्लुएंसर भी हैं. एल्मिना अजरबैजान की रहने वाली हैं. एल्मिना को इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने उन्हें गिरफ्तार किया था. एल्मिना ने बताया कि उनका स्टूडेंट वीजा 2016 में एक्सपायर हो गया था. एल्मिना यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ जनरल स्टडीज़ में सीनियर हैं और न्यूरोसाइंस और पॉलिटिकल साइंस में मेजर कर रही है.
इसे भी पढ़ें – US Embassy in Syria: सीरिया में 14 साल बाद फिर खुलेगी अमेरिकी एंबेसी, सैनिकों की वतन वापसी भी शुरू
which girl did Zohran Mamdani rescue – एल्मिना ने छूटने के बाद एक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें लिखा मैं आप सभी की बहुत आभारी हूं. मैं अभी थोड़ी देर पहले ही बाहर आई हूं. एल्मिना ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखकर जानकारी दी कि वो पूरी तरह से सुरक्षित और ठीक हैं. हालांकि कुछ समय पहले उनके साथ जो हुआ वो उससे उन्हें काफी सदमा पहुंचा है. एल्मिना के सोशल मीडिया अकाउंट पर 100,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
