पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र में स्थित जेप्टो स्टोर में एक डिलीवरी बॉय को मुर्गा बनाकर पीटना की घटना सामने आई है. दरअसल, डिलीवरी बॉय को स्टोर में परफ्यूम इस्तेमाल करते (zepto store became torture room) हुए कुछ कर्मचारियों ने देख लिया. इतनी सी बात पर स्टोर कर्मचारियों और डिलीवरी बॉय के बीच कहासुनी शुरू हो गई. घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
इसे भी पढ़ें – रक्षक बना भक्षक! नशे में धुत डॉक्टर ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर मचाया तांडव, दो सगे भाइयों की कुचली खुशियां
जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक की पहचान ऋषभ कुमार के तौर पर हुई है, जो कि ओल्ड कोंडली के अंबेडकर पार्क के पास हरिजन बस्ती का रहने वाला है. ऋषभ जेप्टो के लिए डिलीवरी बॉय का काम कर रहा है. घटना वाले दिन वह स्टोर पर आर्डर पिक करने के लिए पहुंचा था. इस दौरान उसने एक परफ्यूम उठकर खुद पर छिड़क लिया, तभी स्टोर में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों ने उसे देख लिया. उनकी ऋषभ के साथ कहासुनी हो गई.
इसे भी पढ़ें – दिल्ली पुलिस का ‘मेगा प्रहार’: 48 घंटे, 854 गिरफ्तार… ‘ऑपरेशन गैंग बस्ट’ से पाताल तक कांपे अपराधी
zepto store became torture room – देखते ही देखते विवाद बढ़ता चला गया. कुछ देर बाद स्टोर संचालक और कर्मचारियों ने ऋषभ के साथ अमानवीय व्यवहार करते हुए पहले तो उसे मुर्गा बनने पर मजबूर किया और फिर उसकी पिटाई कर दी. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. वीडियो में कर्मचारियों से घिरा युवक मुर्गा बना हुआ नजर आ रहा है. घटना के बाद पीड़ित ने अशोक नगर थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.


