धमतरी : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को युवा दिवस पर सम्मानित किया. राज्य के आठ युवाओं सहित धमतरी के युवा स्टार सेवा समिति खुरतुली और आरू साहू को (Yuva Ratna award) लोककला में उत्कृष्ट कार्यों के लिए युवा रत्न से सम्मानित किया गया.
Yuva Ratna award – खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने बड़ी पहल करते हुए राज्य में पहली बार व्यक्तिगत क्षमता में सुधार और समाज सेवा में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने राज्य की प्रतिभाओं को “युवा रत्न सम्मान” से नवाजा है. राज्य के 15 वर्ष से 29 वर्ष की आयु के प्रतिभाओं के उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया है.
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के नए विश्राम भवन में आयोजित युवा रत्न सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, पर्यावरण, स्वच्छता, साक्षरता, महिला उत्थान, सामाजिक जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, जल स्रोतों के संरक्षण जैसे अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदेश के युवाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें धमतरी जिले की आरू साहू और खुरतुली के युवा स्टार सेवा समिति को छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान दिया गया. युवा स्टार सेवा समिति को 5 लाख का चेक दिया गया.


