मंदसौर : मां-बाप की मर्जी के खिलाफ 22 साल पहले अपनी प्रेमिका को भगाकर शादी कर लेने वाले युवक को पुलिस ने राजस्थान के नागौर जिले से ढूंढ निकाला है. शहर के खिलचीपुरा निवासी इस युवक (police traced him to Rajasthan) को पकड़ने में सरकार की SIR स्कीम की महत्वपूर्ण भूमिका नजर आई. इसी स्कीम के जरिए गुमशुदा हुए युवक को पुलिस टीम ने ढूंढ लिया है.

प्रेमिका से शादी करने 2003 में भागा था घर से
खिलचीपुरा निवासी विनोद गायरी नामक युवक वर्ष 2003 में शहर की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते उसे भगाकर राजस्थान के नागौर जिले आ गया था. विनोद अपनी प्रेमिका से शादी करना चाह रहा था. लेकिन समाज और जाति के आड़े आ जाने से वह प्रेमिका को लेकर घर से फरार हो गया. 22 साल से विनोद और उसकी पत्नी नागौर में ही मजदूरी करके अपना गुजर बसर कर रहे थे. समाज और मां-बाप के डर से दोनों ने ही मंदसौर आना जाना और अपने रिश्तेदारों से मेल मुलाकात करना भी बंद कर दिया था.

SIR स्कीम ने मां से मिलवाया बेटा
घर से भागने के बाद ही दोनों गुमनाम जिंदगी जी रहे थे. इसी दौरान विनोद के एक बेटी और बेटा भी पैदा हुए. बेटी के बड़ा होने के बाद उसने राजस्थान में ही उसकी शादी भी कर दी. इधर विनोद की (police traced him to Rajasthan) वापसी की आस में मां राम कन्या बाई गायरी ने कई बार थाने में दर्ज गुमशुदगी की कार्रवाई पर अधिकारियों से गुहार भी लगाई. लेकिन 22 साल में पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पाई. उधर सरकार की SIR स्कीम में नागौर निवासी विनोद गायरी को जब मां-बाप के एपिक नंबर की जरूरत पड़ी. तो पुलिस की टीम ने उसे ऑनलाइन ट्रेस कर लिया.

 

 

Share.
Exit mobile version