अंबेडकरनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार (Yogi On POK) को कहा कि पाकिस्तान में भुखमरी के जटिल होते हालात के बीच पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में भारत में विलय के पक्ष में आवाज बुलंद होने लगी है। श्री योगी ने कहा कि भारत से अलग हुआ पाकिस्तान अपने कर्मों की सजा भुगत रहा है। उसके नागरिक भूख से मर रहे हैं। वहां एक किलो आटा के लिए छीना झपटी मची हुई है। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के लोग पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वहां के लोग मांग कर रहे हैं कि पीओके का विलय भारत में हो जाए जबकि दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक नई यात्रा की ओर आगे बढ़ चुका है। आज दुनिया में जब भी कोई संकट आता है तो पूरा विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देखता है।
इसे भी पढ़ें – विपक्ष एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटायेगा : शिवपाल
Yogi On POK – उन्होंने कहा कि 2014 के पहले तक यही भारत आतंकवाद, नक्सलवाद और माओवाद से ग्रसित था। आज कोई भी दुश्मन भारत की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता है। देश के 15-18 जिलों में फैला माओवाद और नक्सलवाद अब 3-4 जनपदों तक सीमित रह गया है। भारत की धरती से बहुत ही जल्द माओवाद और नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल भारत के इतिहास के लिए बेमिसाल हैं।
इसे भी पढ़ें – सपा, बसपा, कांग्रेस ने बुंदेलखंड को किया था बर्बाद : मौर्य
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के साथ अंबेडकरनगर पहुंचे श्री योगी ने 1,212 करोड़ रुपए की 2,339 विकास परियोजनाओं का लोकर्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, हमें प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास के प्रति पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करना होगा। इसके लिए आवश्यक होगा हम गांव की इकाइयों को भी छुएं। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। कल इस अवसर पर दुनिया भारत की ऋषी परंपरा के प्रति अपना आभार व्यक्त करेगी आप सब भी अपने अमृत सरोवर, पंचायत भवन, ग्राम सचिवालय या किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रातः योगाभ्यास करें और योग को आम जन तक पहुंचाने का कार्य करें।