सोनभद्र : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को सोनभद्र (Yogi In Sonbhadra ) में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए आज सोनभद्र अपने नाम के अनुरूप सोने जैसा बनने की राह पर है। यहां साेनभद्र के डायट परिसर, उरमौरा में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जन जातीय समाज के लोगों के साथ भेदभाव डकरते हुए केवल उनका शोषण किया। मगर बीते 06 साल में बिना किसी भेदभाव के शासन की योजनाओं का लाभ हर गरीब और जनजातीय समाज के लोगों को मिल रहा है। प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर इस सोनभद्र को हम ईको टूरिज्म का बड़ा हब बनाने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें – मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था : भूपेंद्र चौधरी
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने 414 करोड़ रुपए की 217 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। योगी ने मंच से ही प्रशासन को निर्देशित किया कि कैंप लगाकर वनाधिकार का पट्टा पात्रों को उपलब्ध कराएं, साथ ही उन्होंने हवाई जहाज से सोनभद्र के जंगलों में चिरौंजी के बीजों के छिड़काव के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां आज कृषि विज्ञान केंद्र का शिलान्यास हुआ है। इससे हमारे अन्नदाताओं को कृषि क्षेत्र में तकनीकी और वैज्ञानिक सोच के साथ अपनी आय को बढ़ाने का अवसर प्राप्त होगा। छह साल पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि सोनभद्र में कोई मेडिकल कॉलेज बनेगा। आज यहां मेडिकल कॉलेज बन रहा है। अब यहां के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना होगा।
इसे भी पढ़ें – गांव चलो अभियान : AAP सांसद संजय सिंह गुरुवार को करेंगे शुभारंभ
Yogi In Sonbhadra – मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के विद्यालयों को तकनीकी से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। युवाओं को टैबलेट प्रदान किये जा रहे हैं। जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड का उपयोग करते हुए सोनभद्र के सुदूर के प्राथमिक केंद्रों में हेल्थ एटीएम लगाए जाएं। इसके लिए उद्योगों के सीएसआर फंड का भी उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोगों को टेक्नॉलाजी के माध्यम से स्किल्ड बनाते हुए उन्हें बेहतर सुविधा प्रदान करना ही सरकार का मिशन है।