हाथरस भगदड़ कांड में यूपी की योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। SIT की रिपोर्ट के बाद SDM, CO, इंस्पेक्टर समेत 6 अफसरों को सस्पेंड कर दिया है। बता दें कि बीते दिन यानी सोमवार को SIT ने (hathras stampede case) सीएम योगी को इस मामले की रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है।
इसे भी पढ़ें – मौसी के घर में चोरी करने वाला युवक तीन अन्य साथियों के साथ गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
एसआईटी रिपोर्ट में लापरवाही है मुख्य कारण
वहीं, इस मामले में एसआईटी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस घटना के पीछे आयोजकों की लापरवाही मुख्य कारण है। एसआईटी ने स्थानीय प्रशासन को भी जिम्मेदार ठहराया है। दो सदस्यीय (hathras stampede case) एसआईटी ने यह भी कहा है कि साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन गहराई से जांच की जरूरत है। एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि आयोजकों ने भीड़ को इकट्ठा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की थी।
