Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा विधायक दल के नेता बने योगी आदित्यनाथ, आज ही पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

    भाजपा विधायक दल के नेता बने योगी आदित्यनाथ, आज ही पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

    March 24, 2022 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश ; योगी आदित्यनाथ (Yogi) को एक बार फिर भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। भाजपा की तरफ से प्रेक्षक बनाए गए गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में लखनऊ के लोकभवन में हुई भाजपा विधायकों की बैठक में योगी आदित्यनाथ के नाम पर औपचारिक मुहर लग गई। शाहजहांपुर से विधायक सुरेश खन्ना ने योगी आदित्यनाथ (Yogi) के नाम का प्रस्ताव रखा।

     Yogi – योगी शुक्रवार को सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले आज शाम ही सरकार बनाने का दावा पेश करने राजभवन जाएंगे। इस दौरान भाजपा गठबंधन के सभी 273 विधायकों के हस्ताक्षर वाला पत्र राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सौंपेंगे।

    इसे भी पढ़ें – कल होगा योगी आदित्यनाथ का राजतिलक, राजनीति के सैकड़ों धुरंधर बनेंगे ऐतिहासिक क्षणों के साक्षी

    विधायक दल की बैठक में गठबंधन सहयोगियों को भी पूरा सम्मान दिखाई दिया। भाजपा नेताओं के साथ ही मंच पर अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के पति एमएलसी आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मौजूद रहे। भाजपा ने इस बार अपना दल एस और निषाद पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

    विधायक दल की बैठक से पहले गुरुवार की दोपहर लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह की अगवानी खुद योगी आदित्यनाथ ने की। लोकभवन आने से पहले अमित शाह भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां भाजपा कोर ग्रुप की बैठक हुई। बैठक में सह प्रेक्षक रघुवर दास, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राधा मोहन सिंह, सुनील बंसल, स्वतंत्रदेव सिंह, केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कल बनने वाली मंत्रिपरिषद के कुछ नामों को लेकर चर्चा हुई है।

    इसे भी पढ़ें – पुरानी रंजिश के चलते गई चार मासूमो की जान,पीड़ित पिता ने सुनाया दुखड़ा

    नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भाजपा नेतृत्व ने मंत्रियों के नाम पर भी मुहर लगा दी है। कल शपथ लेने वाले नए मंत्रियों को सीएम योगी ने सुबह दस बजे चाय पर भी बुलाया है। मुख्यमंत्री के कालीदास मार्ग स्थित आवास पर चाय पार्टी है। यहीं से मंत्री बनने वाले विधायकों के साथ योगी आदित्यनाथ इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण के लिए रवाना होंगे।

    इसे भी पढ़ें – 25 मार्च को साढ़े चार बजे 45 मंत्रियों के साथ CM योगी लेंगे शपथ,रमापति शास्त्री प्रोटेम स्पीकर नियुक्त

    योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के साथ ही भाजपा शासित सभी राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम भी मौजूद रहेंगे। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी शपथ ग्रहण में आ रहे हैं। शपथ समारोह में एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, हरियाण के सीएम एमएल खट्टर, अरुणाचल के प्रेमा खंडूरी, मणिपुर के बीरेन सिंह, हिमाचल के जय आर ठाकुर, त्रिपुरा के बिप्लव देव, गोव के प्रभारी सीएम प्रमोद सावंत, असम के हेमंत बिस्वा, कर्नाटक के बीएस बोम्मई, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, उत्तराखंड के पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी रहेगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    एक कमरा और 4 लाशें! फंदे पर झूलता मिला पति, फर्श पर पड़ी मिली पत्नी और 2 मासूम बच्चों की लाश

    UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटियों का दबदबा

    Unique Vow Fulfilled: ‘पत्नी से पीछा छुड़ा दो भगवान’, मन्नत पूरी होने पर पति ने की 9KM की दंडवत यात्रा

    Barabanki News: बाराबंकी में मानवता शर्मसार, पोस्टमार्टम के बाद देवरानी-जेठानी के शवों से गहने गायब; परिजनों का हंगामा

    Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    IPS Wedding: यूपी कैडर के दो IPS अधिकारी आज बंधेंगे शादी के बंधन में, राजस्थान में केके विश्नोई की शाही बारात

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.