यमुनानगर : छप्पर थाना क्षेत्र के ऊंचा चंदना गांव में छह महीने पूर्व हुई एक घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दौलतपुर (मालियान) की पूर्व सरपंच पिंकी रानी को गिरफ्तार (former sarpanch Pinky Rani arrested) कर लिया है। यह मामला 11 दिसंबर 2025 को हरियाणा आजीविका मिशन की एक बैठक के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है।
11 दिसंबर 2025 को जब हरियाणा आजीविका मिशन के खंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) देवेंद्र राणा ‘नव निर्माण महिला क्लस्टर लेवल भवन निर्माण’ का प्रस्ताव लेकर गांव पहुंचे, तब वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बैठक के दौरान बहस बढ़ गई और देखते ही देखते मामला हाथापाई में बदल गया। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
इसे भी पढ़ें – Faridabad Crime : साली से निकाह का रास्ता साफ करने के लिए पत्नी की हत्या; आरोपी पति गिरफ्तार
सरकारी अधिकारी देवेंद्र राणा ने पुलिस में दी गई शिकायत में पूर्व सरपंच पिंकी रानी पर सरकारी काम में बाधा डालने, रास्ता रोकने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
former sarpanch Pinky Rani arrested – वहीं, दूसरी ओर पूर्व सरपंच पिंकी रानी ने इन सभी आरोपों को निराधार बताया था। पिंकी रानी ने आरोप लगाया था कि अधिकारी ने महिला मोर्चा की बैठक में घुसकर स्वयं सहायता समूह पर झूठे आरोप लगाए। पिंकी रानी ने दावा किया था कि विरोध करने पर उन्हें जातिसूचक शब्द कहे गए और अधिकारी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।


