हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक का शव रेलवे ट्रैक के पास बेहद संदिग्ध हालत में बरामद हुआ है. हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदें पार करते (dead body found on railway track) हुए युवक के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था और उसके होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया था. पुलिस इस मामले में हनीट्रैप और लव ट्राएंगल के एंगल से जांच कर रही है. मृतक की पहचान शंकरपुरी कॉलोनी निवासी राजीव (21) के रूप में हुई है.
राजीव के भाई हर्ष ने बताया कि रविवार को राजीव का 21वां जन्मदिन था. शुक्रवार दोपहर को वह अपनी गर्लफ्रेंड स्नेहा के साथ हरिद्वार जाकर जन्मदिन मनाने की बात कहकर घर से निकला था. उसके बाद से ही उसका फोन स्विच ऑफ हो गया. रविवार सुबह बाड़ी माजरा तीर्थ नगर के पास रेलवे लाइन के किनारे उसकी लाश मिलने से हड़कंप मच गया.
इसे भी पढ़ें – कांस्टेबल भर्ती अपडेट : मार्च में होगा 3 लाख युवाओं का फिजिकल टेस्ट? HSSC ने स्टेडियम आरक्षित करने के लिए लिखा पत्र
वारदात की गंभीरता का अंदाजा शव की हालत से लगाया जा सकता है. राजीव के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. शोर न मचा सके, इसलिए उसके होंठों को फेविक्विक से चिपका दिया गया था. मौके से एक दुपट्टा बरामद हुआ है और गर्दन पर गहरे निशान हैं, जिससे अंदेशा है कि गला घोंटकर हत्या की गई. राजीव ने अपनी छाती पर गर्लफ्रेंड स्नेहा के नाम का टैटू गुदवाया हुआ था.
dead body found on railway track – परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजीव पिछले 2 साल से स्नेहा के संपर्क में था. हालांकि, हर्ष का आरोप है कि स्नेहा का अमित नाम के किसी अन्य युवक के साथ भी करीब 12 साल से संबंध है. परिजनों को शक है कि इसी लव ट्राएंगल के चलते राजीव की जान ली गई है.


