नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा रविवार को दिल्ली भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक, व्यापारिक और अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ यमुना संसद (Yamuna Sansad) द्वारा आयोजित यमुना मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने यमुना की सफाई और पूजन का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के तहत आई.टी.ओ. छठ घाट पर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर यमुना नदी को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया गया और यमुना किनारे आरती कर यमुना को निरंतर स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।
इसे भी पढ़ें – सिसोदिया शनिवार को जायेंगे अपने घर, बीमार पत्नी से मिलने की अनुमति मिली
सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को सत्ता में आए आठ साल से ज्यादा हो गए हैं। लेकिन वह जो बातें यमुना की सफाई को लेकर आठ साल पहले कहा करते थे, वहीं आज भी दोहरा रहे हैं। उन्होंने यमुना की सफाई के लिए ठोस कदम नहीं उठाए। हम दिल्ली के लोग अपनी जरूरत का करीब 70 फीसदी पानी यमुना से लेते हैं और दिल्ली की पूरी गंदगी यमुना में डाल देते हैं। इसी के चलते यमुना यहां खत्म होने की कगार पर पहुंच गई है, जो पीड़ादायक है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यमुना की सफाई पर दिल्ली सरकार पिछले आठ सालों से काम की जगह राजनीति कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा इसकी सफाई के लिए लगातार फंड दिया गया और अभियान भी चलाए गए। लेकिन केजरीवाल सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है कि आज यमुना प्रदूषित और विषैली हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें – केन्द्र के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा : अरविंद केजरीवाल
Yamuna Sansad – उन्होंने कहा कि लाखों दिल्लीवासियों की जीवनरेखा यमुना आज खतरे में है। हम सब की जिम्मेदारी है कि एक दूसरे का हाथ पकड़कर यमुना की सफाई के लिए साथ चलें और नाले में बदलती यमुना को फिर से साफ-सुथरा और अविरल बनाएं। साथ ही उन्होंने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा यमुना की सफाई का मोर्चा संभालने की सराहना करते हुए कहा कि, दिल्ली के लोग उपराज्यपाल द्वारा यमुना किनारे साफ कराए गए स्थानों की नियमित चर्चा करें और सामाजिक संस्थाएं वहां पिकनिक आदि आयोजित कर लोगों को यमुना की सफाई का महत्व समझाएं। इस मौके पर जैन मुनि, लोकेश मुनि, राष्ट्रीय चिंतक श्री गोविंदाचार्य, यमुना संसद के संयोजक रवि तिवारी, एल्डरमैन मनोज जैन, अशोक उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।