कॉकटेल्स ऐसे पेय पदार्थ है जिनमे बहुत कम मात्रा में मदिरा और ज्यादा मात्रा में फलों का रस होता है| फलों के रस एवं मदिरा को मिलाकर यह पेय पदार्थ बनाया जाता है| कॉकटेल्स पार्टीज़ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है| आजकल पार्टीज़ में कोई एक या दो तरह की कॉकटेल्स नहीं परोसी जाती बल्कि आजकल कॉकटेल्स के कई प्रारूप दुनिया में मशहूर है|
यदि आप भी एक पार्टी एनिमल है तो अवश्य ही आपकी भी कोई एक मनपसंद कॉकटेल तो अवश्य होगी और यदि आपने अभी-अभी पार्टी करना शुरू ही किया है और आपको कॉकटेल्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं, तो हम आपके लिए ले आये है दुनिया के 10 सबसे मशहूर कॉकटेल्स:-
एजियन नेग्रोनी, दी क्लंसीस, एथेंस, ग्रीस
टाइम आउट के एक्सपर्ट्स ने इसे एक चमचमाता नीला कॉकटेल बताया है उन्होंने इसको ताजगी से भरा एक कड़वा ड्रिंक बताया है| यह एक मशहूर पत्तों के रस से बना है जिसका नाम डित्तानी है जो खस तौर पर क्रीट में ही मिलता है|
इसे भी पढ़ें: वीज़ा फ्री ट्रेवल: ऐसे देश जहाँ बिना वीज़ा के घूम सकते हैं भारतीय
पेरानाकन, नेटिव, सिंगापुर
यह मशहूर कॉकटेल्स लासका के पत्तों, कैंडलनट्स और गुला मलका (ताड़ से बना चीनी) से बनता है| इसे आखिर में कटहल के रम और स्थानीय बकरी के दूध से गार्निश किया जाता है| यह कॉकटेल केवल एक ही जगह मिलता है जिसका नाम नेटिव है, जो स्थानीय सामग्रियों पर निर्भर रहता है| यह ड्रिंक स्थानीय लोगों के लिए बनाया गया था|
ऑल हेल दी क्वीन, दी बाल्डविन बार, बोस्टन, अमेरिका
नहीं आप जैसा सोच रहें है यहाँ इंग्लैंड की रानी, क्वीन एलिज़ाबेथ की बात नहीं हो रही है| इस कॉकटेल में आत्मा की देवी, एरिका बदु की छवि को ड्रिंक के ऊपर सजाया जाता है|
इसे भी पढ़ें:– नई तकनीकों से सजाएं अपने बच्चों का कमरा
सर्चिंग फॉर दी एमरलैंड सी, दी एवियरी, न्यू यॉर्क, अमेरिका
यह कॉकटेल एक गिं से बना तरल है जिससे आप खुशी खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करना चाहेंगे| यह कॉकटेल अमेरा के ऐसे बार में मिलता है जो अपने कॉकटेल के साथ प्रयोग करना पसंद करता है| इस बार का नाम है दी एवियरी| इसे एक प्रदर्शित गोलाकार ग्लास में परोसा जाता है और इसका रंग मौसम के अनुसार बदलता रहता है| अलग अलग मौसमों में मिलने वाले इंग्रीडिएंट्स के कारण इसका रंग बदलता है|
ओमियरो, होटल कासा अवोली, मेक्सिको सिटी, मेक्सिको
यह मशहूर कॉकटेल म से बनी एक ट्रिपल ड्रिंक है जिसे स्वास्थ्य एवम् सेहत के लिए बनाया गया है| इसे क्रीम, नमक, घर्मे में बना कैस्टिला कद्दू का मक्खन, आमियरो ( अलग अलग जड़ी बूटियों का मिश्रण) और नींबू के रस से बनाया जाता है| ये कहीं और मिले ना मिले पर होटल कासा अवोली में उनके फूलों की सजावट के कारण यह और भी खूबसूरत लगता है|
मिरर मार्गरिटा, हाचा, लदंन, युके
यह कॉकटेल बिल्कुल पानी की तरह साफ एवं आर पार दिखने वाले होता है, परन्तु इसकी सफाई से इसके स्वाद के बारे में कोई ग़लत फैमी ना पालें| मार्गरिटा का वही खट्टा एवम् नमकीन स्वाद आपको इसमें भी मिलेगा| यह आपके जीवन का सर्वश्रेष्ठ मार्गरिटा बन सकता है|
स्पाइसड रस्टी चेरी, रेड फ्रॉग, लिस्बन, पुर्तगाल
यह एक पंची कॉकटेल है जो रेड फ्रॉग में परोसा जाता है| इसकी खासियत रेड पोर्ट वाइन और लिस्बन का मशहूर गिंझिन (वाइल्ड चेरी लिकर) है| इसमें वेनिजुएलन रम, चॉकलेट की कड़वाहट और भुनी हुई इलायची भी डाली जाती है|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें
मार्गरिटा ओके, कैंटिना ओके, सिडनी, ऑस्ट्रेलिया
टॉप 10 की लिस्ट में शामिल होने वाला यह कॉकटेल टकीला और मेस्कल से बनाया जाता है| यह अद्भुत कॉकटेल कैंटीना ओके का अपना मेस्कालेरिया वर्जन है| यहां के मालिकों ने इसकी प्रेरणा एक मेक्सिकन रोड ट्रिप से ली थी, जहां बिखरे हुए बर्फ में मेस्काल डाल कर परोसा जाता है|
दी सन अल्सो राइजेस, दी ओल्ड मैन, होंकोंग
हेमिंग्वे नॉवेल से प्रेरित अपने नाम के अनुसार, यह एक चटपटी ड्रिंक है| इसे मीठे सूस-विदाए और पंदान के पत्तों, करी पत्ते से बने जिन, नारियल तेल से धुले एप्पल जेएसी और काफिर नींबू के रस से बनाया जाता है|
नंबर 1 कप, दी एसजी क्लब, टोक्यो, जापान
क्या होता है जब एक ब्रिटिश प्रिम्म को जैपनीज फिश के साथ मिला दिया जाए? आपको मिलता है नंबर 1 कप| यह ताज़गी भरा कॉकटेल केवल एसजी क्लब में एक नंबर1 नाम के कप में परोसा जाता है।
Image Source :- allwine.ge