भारत अपने आप में एक जाना मन टूरिस्ट हब है| लेकिन ऐसे भी कई लोग हैं जो यहाँ के सारे मशहूर स्थानों की सैर कर चुके हैं| इसके अलावा ऐसे भी कई लोग हैं जो देश से बाहर की जगहों को एक्सप्लोर करना चाहते हैं|
हालांकि वीज़ा के लिए अप्लाई करना एक अच्छा खासा झंझट लगता है और खर्च की भी चिंता रहती है| यदि आप भी वीज़ा फ्री ट्रेवल की इच्छा रखते हैं तो आज का हमारा यह लेख आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा|
आज हम आपको बताएंगे उन देशों के बारे में जहाँ भारतीयों को जाने के लिए किसी भी तरह का वीजा नहीं लेना पड़ता यानी भारतियों का वीजा नहीं लगता| अब आप सोच रहे होंगे, मैं ज़रूर नेपाल और भूटान की बात कर रहा हूँ|
अगर आप यह सोच रहे है तो आप बिल्कुल ग़लत सोच रहे है| नेपाल और भूटान के अलावा भी एशिया में ऐसे बहुत से खूबसूरत देश है जहाँ भारतीयों का वीजा नहीं लगता| इन स्थानों पर आप आसानी से वीज़ा फ्री ट्रेवल का लुत्फ़ उठा सकते हैं|
ऐसे तो 25 देश है जहाँ भारतीयों का वीजा नहीं लगता और आज हम आपको बताएंगे उन 25 देशों में से सबसे खूबसूरत देशों के बारे में जहाँ आप घूमने जा सकते है| अगर आप उन देशों का नाम जानना चाहते है तो इस लेख को पूरा पढ़े, तो चलिए शुरू करते हैं|
इंडोनेशिया
अगर आप बीच प्रेमी है और वीज़ा फ्री ट्रेवल आपका सपना है, तो आप इंडोनेशियन बीच को अनदेखा नहीं कर सकते है| आसमान को छूती हुई लहरे, गीली रेत और किसी को भी अपने कब्जे में कर लेने वाली हवाएँ कसी को भी पागल कर सकती हैं| इसके साथ-साथ जंगलों से लेकर समुद्र तट तक और ज्वालामुखी से लेकर प्राचीन मंदिरों तक सब शामिल है|
वही बली अपने मशहूर प्राचीन मंदिरों और कला की वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध है| यहाँ पर आपको सानूर बीच और तुलांबेन बहुत खास लगेगा| यहाँ मंदिर, पेटिंग के अलावा आप एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं| यहाँ पर आप 30 दिन तक बिना वीजा के आराम से केवल पासपोर्ट के साथ बिता सकते हैं|
मकाऊ
मकाऊ में भी आप इंडोनेशिया जैसे वीज़ा फ्री ट्रेवल के ज़रिये 30 दिनों तक आराम से घूम सकते हैं| आपने अमेरिका, इंग्लैंड, चीन, नेपाल और इन जैसे बहुत से देशों के महंगे होटल के बारे में सुना होगा लेकिन इन सारे जगहों से सबसे अच्छे होटल और घूमने की जगह आपको मकाऊ में मिलेगा| मकाऊ एक सपनों के शहर जैसा है यहाँ आपको प्राचीन मंदिरों के साथ-साथ दुनिया के सबसे मशहूर कसीनो भी देखने को मिलेंगे|
मालदीव
बॉलीवुड सितारों का सबसे पसंदीदा जगह मालदीव है| इस जगह को दूसरा धरती का स्वर्ग कहा जा सकता है अगर आप अपनी रोज की ज़िन्दगी से परेशान हो चुके हैं तो एक बार आपको इस जगह पर ज़रूर घूमना चाहिए शायद यह जगह आपको पूरी तरह से बदलकर रख दे|
चारों तरफ समुद्र से घिरी हुई इस दुनिया में कई ऐसे रंग है जो आपको अपने रंग में रंग लेंगी और आप उस रंग से बाहर नहीं निकलना चाहेंगे| आपको बता दें कि मालदीव में केवल 1% जमीन और 99% पानी है| इसी कारण यहाँ का वॉटर स्पोर्ट बहुत फेमस है, मालदीव को स्कूबा ड्राइविंग के लिए बहुत ही प्रसिद्ध जगह माना जाता है यह देश अंडर वाटर फोटोग्राफी के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है| यहाँ भारतीय लोग बिना वीजा के 90 दिनों तक रह सकते हैं|
फिजी
फिजी भी बहुत ही प्रसिद्ध दीप समूह है जिसमें 300 से अधिक द्वीप है अगर आप अलग-अलग संस्कृतियों और परम्पराओं को जानने में रुचि रखते हो तो यह जगह आपके लिए बहुत ही अच्छी है जैसे कि हमने आपको बताया था यहाँ 300 से भी अधिक द्वीप है और सारे द्वीप एक दूसरे से दूर हैं|
दूरी होने के कारण यहाँ हर द्वीप पर अलग भाषा बोली जाती है| इसके साथ-साथ यहाँ आपको बहुत ही आकर्षक कलाएँ देखने को भी मिलेंगी| आप यहाँ फॉरेस्ट ट्रैकिंग भी कर सकते हैं|
इसे भी पढ़ें:स्मार्टफोन के कुछ ऐसे नुकसान जिन पर नहीं गया होगा किसी का ध्यान
मॉरीशस
प्रसिद्ध लेखक मार्क ट्वेन ने एक बार कहा था कि ईश्र्वर ने पहले मॉरीशस बनाया और फिर उसमें से स्वर्ग की रचना की| विमान मॉरीशस की जमीन को छुए उससे पहले ही आपको मार्क ट्वेन के इस बयान की हकीकत सामने आ जाती है कि क्यों उन्होंने यह बयान दिया होगा| हरे-भरे लैंडस्केप, गर्व से माथा उठाये खड़ी पहाडि़याँ, पहाडि़यों के बीच की दरारों से टकराती हुई समुद्री लहरें, सफेद चमकते हुए बालू वाले तट और लहलहाते हुए नीले रंग के पानी का एक खूबसूरत कंट्रास्ट|
समुद्र के किनारे खड़े होकर आप प्राकृतिक सौंदर्य की पराकाष्ठ के दर्शन कर सकते हैं| इस देश को छोटा भारत भी कहा जाता है, यहाँ आपको यूपी बिहार जैसे गन्ने के खेतों के साथ-साथ महाराष्ट्र के खेतों की तरह काली मिट्टी के खेत, कोंकण और केरल के बरसाती गांवों जैसे गांव के परिदृश्य, बिहार के छपरा और गोपालगंज के किसी गांव की तरह भोजपुरी बोलते लोग, सच मे इस देश में जाकर इस देश के साथ-साथ अपने देश पर भी काफी ज़्यादा गर्व महसूस होता है|
सेशेल्स
सेशेल्स सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक होने का दावा करता है| ला डिग के द्वीप पर स्थित एनेसे स्रोत डी’ आर्जेंट अपनी गुलाबी रेत के साथ दुनिया में सबसे अधिक फोटोग्राफ्ट समुद्र तटों में से एक बना हुआ है|
इसके साथ-साथ यहाँ विश्व के सबसे बड़े कछुए पाए जाते हैं और यहाँ ब्लैक पैरेट भी देखा जाता है| आखिर में अगर आप प्राकृतिक से जुड़ा रहना चाहते हैं और आपको प्रकृति के बारे में जानना और प्रकृति को सामने से महसूस करना चाहते हैं तो आप यहाँ जा सकते हैं|
Image source :-thetravelexpert