हर साल 8 मार्च को महिलाओं और उनकी कामयाबियों को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनके (women empowerment and identity) योगदान को याद करने और सराहने का खास अवसर होता है. तमाम नेता भी महिलाओं के इस दिन को मना रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी महिला दिवस की शुभकामनाएं दी हैं. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों से बातचीत का एक वीडियो भी शेयर किया है.

राहुल गांधी ने छात्राओं बातचीत के दौरान हाथ से खाना खाने के तरीके और वजह को लेकर सवाल किया है. केरल की रहने वाला छात्रा ने बताया कि यह एक तरह की परंपरा है. खास मौकों पर लोग आमतौर पर दाहिने हाथ से खाना खाते हैं. रोजमर्रा के खाने में भी ज्यादातर लोग दाहिने हाथ का ही इस्तेमाल करते हैं, हालांकि कभी-कभी दोनों हाथों का उपयोग भी हो सकता है.

women empowerment and identity – राहुल से एक छात्रा ने सवाल किया जिसके जवाब में राहुल ने कहा कि P. T. Usha एक महान खिलाड़ी हैं और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं. ड़की की तरह दौड़ने में कुछ भी गलत नहीं है. अगर आपको कोई चिढ़ाता है तो डरने की जरूरत नहीं है.

 

महिलाओं को अपनी पहचान को खुद तय करने का अधिकार- राहुल

महिला दिवस के मौके पर राहुल गांधी ने महिलाओं को लेकर भी छात्राओं से बातचीत की है. एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि दुनिया लंबे समय तक पुरुष-प्रधान रही है, जहां अक्सर नियम और मानक पुरुषों के नज़रिये से तय किए गए. लेकिन अब समय बदल रहा है. महिलाओं को अपने सपनों और अपनी पहचान को खुद तय करने का अधिकार है, और उन्हें महिला होने पर कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए.

Share.
Exit mobile version