नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली में शुक्रवार सुबह साकेत अदालत के अंदर (Woman Shot) एक महिला को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला के पेट और एक हाथ पर गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) चंदन चौधरी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 10 बजे हुई। चौधरी ने कहा कि एम राधा को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली उसके पेट और एक गोली हाथ में लगी है। राधा की उम्र 40 वर्ष से अधिक है। उसे साकेत स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
इसे भी पढ़ें – कालकाजी इलाके में छात्रों के दो गुटों के बीच चाकूबाजी, नाबालिग घायल
Woman Shot – चौधरी ने कहा कि आरोपी की पहचान कर ली गई है। उसने पीड़िता और वकील राजेंद्र झा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज कराया था।’’ पुलिस ने बताया कि इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होनी थी। एक सूत्र ने बताया कि आरोपी एक वकील है, जिसे साकेत अदालत की बार एसोसिएशन ने पहलेनिलंबित कर दिया था। उसने बताया कि आरोपी ने महिला को कथित रूप से 25 लाख रुपए ब्याज पर उधार दिए थे औरवह उसका भुगतान नहीं कर रही थी।
इसे भी पढ़ें – उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा नए कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित
चौधरी ने बताया कि एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, आरोपी ने चार-पांच गोलियां चलाईं और इसके बाद वह भोजनालय के पीछे के दरवाजे से भाग गया। उन्होंने बताया कि अदालत में हालात सामान्य हैं।‘साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन’ के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए और कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को विशेष रूप से यह सुनिश्चित करना चाहिए। शर्मा ने पुष्टि की कि आरोपी वकील की सदस्यता एसोसिएशन ने निलंबित कर दी थी।