नई दिल्ली : राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में लंबे समय से लंबित स्थायी रिक्तियों को भरने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए (LG Gave Appointment Letters) माननीय उपराज्यपाल, श्री वीके सक्सेना ने लगभग 1500 नए भर्ती हुए सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
• नई स्थायी भर्ती माननीय प्रधान मंत्री के सरकारी विभागों में तदर्थ नियुक्तियों को समाप्त करने और पारदर्शी तरीके से योग्य उम्मीदवारों को चयन का अवसर प्रदान करने के दृष्टिकोण के अनुरूप है।
• इससे पहले माननीय उपराज्यपाल श्री वीके सक्सेना ने सिर्फ़ दो महीने पहले 24.02.2023 को 1200 से अधिक नवचयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे।
• माननीय उपराज्यपाल कार्यभार सँभालने के दिन से ही राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार में भर्ती प्रक्रिया की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं और इसके परिणामस्वरूप पिछले 10 महीनों में डीएसएसएसबी और यूपीएससी के माध्यम से लगभग 15000 नई नियुक्तियां हुई हैं।
• वर्ष 2010-11 से रिक्त पदों के विरुद्ध यूपीएससी के माध्यम से 324 प्रधानाचार्यों की भारती एक ऐतिहासिक उपलब्धि रही है और इसके अलावा दिल्ली अग्निशमन सेवाओं में डीएसएसएसबी के माध्यम से 500 फायर ऑपरेटरों की भर्ती तथा विभिन्न विभागों में प्रमुख नियुक्तियां की गई हैं।
इसे भी पढ़ें – महापौर एवं उप महापौर चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया
माननीय उपराज्यपाल, श्री वीके सक्सेना ने आज 1500 नवनियुक्त सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए, जिनमें शिक्षा विभाग के 324 प्रधानाध्यापक शामिल हैं। यह उल्लेख करना भी प्रासंगिक है कि अकेले शिक्षा निदेशालय ने 861 नई भर्तियां की हैं, जबकि दिल्ली अग्निशमन सेवाओं में 500 नई नियुक्तियां की गई हैं। चयनित उम्मीदवारों की बड़ी संख्या महिलाएं, दिव्यांग और अन्य आरक्षित श्रेणियों से हैं।
आज का समारोह राष्ट्रिय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के सेवा विभाग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित 24.02.2023 के इसी तरह के समारोह के 60 दिनों से भी कम समय के भीतर, जिसमें माननीय उपराज्यपाल ने विभिन्न विभागों / स्थानीय निकायों / स्वायत्त निकायों में नव चयनित नियुक्तियों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे, आयोजित किया गया। मुख्य सचिव, दिल्ली, रा. रा. क्षे. दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों/स्थानीय निकाय/स्वायत्त निकायों के प्रमुख और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें – अरविंद केजरीवाल बताएं 15 किलो घी का क्या मतलब होता है : सांसद मनोज तिवारी
LG Gave Appointment Letters – इस अवसर पर माननीय उपराज्यपाल ने नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों को बधाई दी और इस बात पर जोर दिया कि सरकारी नौकरी न केवल उनके और उनके परिवारों के लिए आजीविका का एक स्रोत है बल्कि यह अत्यंत समर्पण, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ समाज की सेवा करने के लिए एक प्रतिबद्ध जिम्मेदारी है।