कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम तुमान में पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी है. गुरुवार देर रात यह घटना सामने आई है. पति पत्नी के बीच झगड़ा व मारपीट हुई थी. जिसके बाद पत्नी ने आत्मरक्षा में (wife kills husband) पत्थर के जाता (गेहूं व अन्य खाद्यान्न पीसने के काम आने वाला एक गोलाकार पत्थर) से पति के सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

रात भर घर में ही पड़ी रही लाश

घटना के बाद रातभर कमरे में ही मृतक की लाश पड़ी रही. शुक्रवार सुबह गांव वालों को घटना की जानकारी मिली. जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मृतक की पहचान 40 वर्षीय मनहरण यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी 37 वर्षीय पत्नी कविता यादव है.

इसे भी पढ़ें – भारत साउथ अफ्रीका दूसरा वन डे: रायपुर में सीरीज का दूसरा मैच, छत्तीसगढ़वासियों में उत्साह

सूचना मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी पत्नी को अपनी कस्टडी में ले लिया है. आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. ग्रामीणों के अनुसार, शराब की लत के कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था.

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, शराब के नशे में विवाद

एएसपी नीतिश ठाकुर ने बताया कि गांव तुमान में शराब के नशे में पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. बीती रात भी ऐसा ही कुछ हुआ, जिसके बाद पत्नी ने पति के सिर पर भारी चीज से वार किया. जिससे (wife kills husband) मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौके पर पुलिस बल के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है. घटना से जुड़े साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं आरोपी पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share.
Exit mobile version