Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख
    • घर में मिली महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्थी में उलझी पुलिस
    • एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बताया निराधार
    • बुआ-भतीजी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जांच में जुटी पुलिस
    • रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस
    • ‘जंगलराज’ के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर BJP को घेरा
    • दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी सूरत
    • तांत्रिक कमरुद्दीन की क्राइम कुंडली : पीरागढ़ी केस में बड़ा खुलासा, सीरियल किलर की तरह 6 लोगों को उतारा मौत के घाट
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, February 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चीनी हैकर्स क्या करते हैं कि डरती है पूरी दुनिया

    चीनी हैकर्स क्या करते हैं कि डरती है पूरी दुनिया

    April 28, 2021 टेक्नोलॉजी 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    साल 2019 में यूएस डिपार्टमेंट ऑफ डिफेंस ने चीन के साइबर अटैकर्स की ताकत का अंदाजा लगाने की कोशिश की. इस दौरान वो खुद हैरान रह गया क्योंकि चीन में सेना के साथ-साथ साइबर आर्मी को भी बराबर महत्व मिलता है. इसमें एक से बढ़कर एक हैकर्स भरे हुए हैं, जिनका काम बंटा है, जैसे विभाग जासूसी करके खुफिया जानकारियां निकालता है तो कोई ग्रुप सॉफ्टवेयर में गड़बड़ियां पैदा करता है. चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी का मानना है कि सेना पर खर्च की बजाय दुश्मन देश को कमजोर करने के लिए साइबर वॉर छेड़ना कम खर्चीला है. चीन की साइबर वॉरफेयर ताकत पर साल 2013 में सबसे पहले पूरी दुनिया की नजर गई. उस दौरान अमेरिका का साइबर सिक्टोरिटी से जुड़ी एक कंपनी ने चीन के कारनामों का खुलासा करते हुए बताया था कि कई हाई प्रोफाइल साइबर हमलों में चीन की साइबर फौज का हाथ था।

    कंपनी ने पूरे सबूतों के साथ बताया कि हमलों से पीपल्स लिबरेशन आर्मी का तीसरा डिपार्टमेंट जुड़ा हुआ था. बता दें कि ये चीन का इंटेलिजेंस ब्रांच है. इसे एक कोड 61398 के नाम से भी जाना जाता है. यही वो कोड है जो दुश्मन देशों पर साइबर अटैक करता है. इस कोड के बारे में दुनिया को बहुत कम जानकारी है, सिवाय इसके कि ये चीन के शेंग्डू शहर से संचालित होने वाला विभाग है. ये कितना काबिल है, इसका अंदाजा इसी से लग सकता है कि इस कोड में काम करने वाले हैकर्स अलग-अलग हजारों सर्वर पर काम करते हैं.

    2014 में इस कोड की बिल्डिंग 12 मंजिला थी जो लगभग 130,000 स्क्वैयर फीट में फैली थी. वहां हजारों हैकर्स काम करते थे. अब ये एक लाख होंगे. इसी दौरान अमेरिका चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन की रिपोर्ट भी आई. इसमें भी साफ था कि चीन की साइबर आर्मी इस हद तक ताकतवर हो चुकी है कि अगर युद्ध छिड़े तो चीन को ग्राउंड की सेना की उतनी जरूरत नहीं होगी, जितनी मदद हैकिंग से मिल जाएगी.

    साल 2017 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेंट्रल कमीशन फॉर मिलिट्री एंड सिटीजन बनवाया. इसमे सेना के कामों में जनता यानी हैकर्स की भागीदारी तय की गई. इसी साल के आखिर में साइबर सिक्योरिटी इनोवेशन सेंटर बना. इसका जिम्मा है भविष्य में होने वाली साइबर जंग में जीत हासिल करना.

    चीन की सबसे बड़ी साइबर सिक्योरिटी कंपनी 360 एंटरप्राइज सिक्योरिटी ग्रुप इसे लीड कर रही है. खुद चीन मान चुका है कि वो साइबर आर्मी पर काफी ध्यान दे रहा है. पीपल्स लिबरेशन आर्मी की मैगजीन द साइंस ऑफ मिलिट्री स्ट्रेटजी में इस बात का हवाला दिया गया है. वहीं साल 2013 से पहले चीन साइबर हमलों की बुराई करता रहा था. सेना और संस्थानों के साथ चीन में गैर सरकारी संस्थाएं भी हैं जो हैकिंग में ट्रेंड हैं ताकि देश की सुरक्षा की जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में जुटेगा दुनिया भर के दिग्गजों का जमावड़ा, जानें कौन-कौन से टेक लीडर्स हो रहे हैं शामिल

    Valentine’s Day Scam: वैलेंटाइन डे पर प्यार के नाम पर ‘लूट’! इन 3 ऑनलाइन स्कैम से रहें सावधान, खाली हो सकता है बैंक अकाउंट

    माइक्रो एलईडी और मिनी एलईडी टीवी में क्या अंतर है? कौन सी तकनीक है सबसे बेस्ट

    1 फरवरी से बदल गए यूपीआई के नियम, Google Pay और PhonePe यूजर्स के लिए बड़ी खबर

    How to Stop Facebook Tracking: आपकी हर हरकत रिकॉर्ड कर रहा है फेसबुक! प्राइवेसी बचाने के लिए तुरंत बंद करें ये सेटिंग

    अब रोबोट तय करेंगे आपकी नौकरी! AI एजेंट्स ले रहे इंटरव्यू, काम के बदले सीधे देंगे पैसे

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.