आम को फलों का राजा कहा जाता है. यह गर्मियों में सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला फल है. इसमें विटामिन A, C, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स और नेचुरल शुगर भरपूर मात्रा में होती है. हालांकि, (एक्सपर्ट्स के why should not eat mangoes at night) अनुसार आम का सेवन दिन में करना लाभकारी होता है, लेकिन रात में इसे खाने से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं.
why should not eat mangoes at night – डायटीशियन आइना सिंघल कहती हैं कि ज्यादातर लोग आम को सुबह या दोपहर के समय खाना पसंद करते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे रात को खाते हैं. लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि रात के समय आम खाने से बचना चाहिए. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि रात के समय आम खाने से हेल्थ को क्या नुकसान हो सकते हैं.
डाइजेशन
रात के समय शरीर की पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. ऐसे में अगर आम जैसा भारी और मीठा फल खाया जाए, तो उसे पचाना मुश्किल हो सकता है. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे गैस, अपच, पेट दर्द और भारीपन की समस्या हो सकती है.
ब्लड शुगर बढ़ना
आम में नेचुरल शुगर (फ्रक्टोज़) काफी अधिक होती है. रात में आम खाने से ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है, खासकर डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है. सोने से पहले ऐसी चीजें खाना जिनमें हाई शुगर हो, इंसुलिन संवेदनशीलता को भी प्रभावित कर सकता है.
वेट बढ़ना
आम में कैलोरी और शुगर दोनों ज्यादा पाई जाती हैं.रात को इसे खाने के बाद शरीर को कैलोरी बर्न करने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, क्योंकि रात में हम शारीरिक गतिविधि नहीं करते. ऐसे में यह फैट के रूप में शरीर में जमा हो सकता है और वजन बढ़ा सकता है.
