भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के जन्मदिन की पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो ललित मोदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर (Lalit Modi’s video) साझा किया है. वीडियो में ललित मोदी और विजय माल्या पार्टी करते नजर आ रहे हैं.

Lalit Modi’s video – क्लिप के दौरान दोनों खुद को भारत के ‘सबसे बड़े भगोड़े’ बताते हुए मजाकिया अंदाज में बातचीत करते दिखाई देते हैं. यह मुद्दा अब सियासी रूप भी लेने लगा है. दोनों भगोडों का वीडियो सामने आने के बाद भारत में सियासी बवाल खड़ा हो गया है.

‘चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं…’

ललित मोदी ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘चलो भारत में एक बार फिर इंटरनेट तोड़ देते हैं. जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त विजय माल्या, लव यू. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं और यूजर्स दोनों भगोड़ों पर सवाल उठा रहे हैं.

शिवसेना यूबीटी ने वायरल वीडियो पर सरकार को घेरा

शिवसेना यूबीटी प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा है कि जिस पर ललित मोदी और विजय माल्या का वीडियो सामने आया है और वो हस-हस कर अपने हाथ में शराब पकड़कर जाम छलकार रहे हैं और हमारे लोकतंत्र का मजाक उड़ा रहे हैं. हैरानी की बात कि वो खुद कह रहे हैं कि हम भारत के भगोड़े हैं. हम भागकर आए हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है. ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है.

Share.
Exit mobile version