Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव।
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » किशन और अय्यर को क्यों किया गया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर?

    किशन और अय्यर को क्यों किया गया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर?

    February 29, 2024 खेल 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को हाल ही में बीसीसीआई की वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने पर चर्चा छिड़ गई है। बीसीसीआई के अनुसार घरेलू क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता से ही खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम और केंद्रीय अनुबंध में जगह दी जाएगी। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर बीसीसीआई के कहने पर भी घरेलू क्रिकेट नहीं खेले थे। ईशान किशन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान निजी छुट्टी ली थी और हाल ही में डीवाई पाटिल टी-20 टूर्नामेंट में वापसी की है।

    वहीं श्रेयस अय्यर ने चोट का हवाला देते हुए रणजी ट्रॉफी के मैच खेलने से मना कर दिया था। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा फिट पाए जाने के बाद भी श्रेयस अय्यर ने रणजी के मैचों में हिस्सा नहीं लिया। बीसीसीआई ने बुधवार रात अपने अनुबंध की घोषणा की और सचिव जय शाह ने अपने एक पत्र के माध्यम से घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

    केवल आईपीएल को प्राथमिकता देने वाले खिलाड़ियों का भारतीय टीम में चयन नहीं होगा। उन्हें अपने राज्य के लिए भी घरेलू क्रिकेट खेलना होगा, तभी वें राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए मान्य होंगे। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात को दोहराते हुए कहा था कि टेस्ट क्रिकेट के लिए “भूख” भविष्य के चयन में महत्वपूर्ण होगी। जिन खिलाड़ियों में यह भूक नहीं होगी, उन्हें टेस्ट टीम में नहीं चुना जाएगा।

    ये भी पढ़ें – IND vs ENG 4th Test : भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज भी अपने नाम की

    क्या है पूरा मामला?

    कोच राहुल द्रविड़ ने खुलासा किया कि किशन ने खुद को चयन के लिए उपलब्ध नहीं कराया था और टेस्ट टीम में वापसी से पहले उन्हें झारखण्ड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए कहा गया था। राहुल द्रविड़ ने किशन से बात की थी और कहा था कि आप रणजी ट्रॉफी के मैच खेलकर अपने आप को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध कराओ। लेकिन ईशान ने घरेलू क्रिकेट ना खेलने का फैसला किया।

    ईशान किशन इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे, तो उनकी जगह टीम में ध्रुव जुरेल को चुना गया और अब किशन को केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया। दूसरी ओर श्रेयस अय्यर को भी टेस्ट क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद घरेलू क्रिकेट खेलने कि सलाह दी गई थी। लेकिन अय्यर ने भी इस बात को नजरअंदाज किया ओर चोट का हवाला देकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) द्वारा फिट पाए जाने के बाद भी श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज किया। जिसके बाद उन्हें भी बीसीसीआई के केंद्रीय अनुबंध से बाहर कर दिया गया।

    ये भी पढ़ें – आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत, अभ्यास किया शुरू

    बीसीसीआई ने दिया सख्त संदेश

    ईशान किशन ओर श्रेयस अय्यर को केंद्रीय अनुबंध से बाहर करके बीसीसीआई ने युवा खिलाड़ियों को सख्त संदेश दिया है कि अगर कोई खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं देगा, तो उसका चयन राष्ट्रीय टीम में नहीं होगा। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया कि यदि एनसीए कहता है कि आप फिट हैं और आप टेस्ट नहीं खेल रहे हैं, तो बीसीसीआई अनुबंध की पेशकश कैसे कर सकता है?

    अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उनकी क्षमताओं पर सवाल नहीं उठाया गया है, लेकिन घरेलू क्रिकेट में इन खिलाड़ियों की गैर-भागीदारी चिंता पैदा करती है। यदि ये दोनों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलकर फॉर्म हासिल कर लेते हैं और फिटनेस के मानदंडों पर भी खरा उतरते हैं, तो उन्हें आईपीएल के बाद फिर से अनुबंध में शामिल किया जा सकता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    IPL 2026: रवींद्र जडेजा का इमोशनल पल, लाइव मैच में रोने के बाद ‘पुराने प्यार’ को किया किस।

    IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद मिला बड़ा ‘तोहफा’

    IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं कोहली!

    क्या मुंबई इंडियंस के लिए खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह? मैच से 48 घंटे पहले आया बड़ा अपडेट

    KKR फैंस के लिए बुरी खबर! IPL 2026 के साथ थम जाएगा इन 3 मैच विनर्स का सफर, क्या खत्म हो रहा है एक युग?

    RCB बिकी 16,000 करोड़ में! 4 कंपनियों ने मिलकर खरीदी विराट कोहली की टीम; IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.