Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खूंटी में खूनी जमीन विवाद! तिमड़ा गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, पिता की मौके पर मौत, 19 साल का बेटा अस्पताल में भर्ती
    • Jharkhand Weather Update: झारखंड में गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना, 9 मार्च के लिए तेज हवा और बिजली गिरने का अलर्ट जारी
    • पाकुड़ में सनसनी: संदेहास्पद स्थिति में मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
    • बंगाल चुनाव के लिए कांग्रेस का ‘झारखंड प्लान’! 21 दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, ममता के गढ़ में संभालेंगे मोर्चा
    • महंगा हुआ गैस सिलेंडर, झारखंड में सियासी उबाल! JMM-कांग्रेस ने केंद्र को घेरा, तो BJP ने किया करारा पलटवार
    • पलामू में पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! एक अफवाह और पंपों पर उमड़ पड़ी भारी भीड़, जानें क्या है हकीकत
    • बलौदाबाजार में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! प्लेसमेंट कैंप में 180 से ज्यादा पदों पर सीधी भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई
    • नैला रेलवे स्टेशन पर भारी बवाल! विधायकों और व्यापारियों ने पटरी पर उतर किया चक्काजाम, जानें किस आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, March 7
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » UP Voter List कब आएगी? 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल सूची, 84 लाख ने जमा किए Form-6

    UP Voter List कब आएगी? 10 अप्रैल को जारी होगी फाइनल सूची, 84 लाख ने जमा किए Form-6

    March 7, 2026 उत्तर प्रदेश 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव है. उससे पहले प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रकिया चल रही है. इस बीच शनिवार को यूपी SIR को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग के मुताबिक, प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 10 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी. इससे पहले अब तक 86 लाख से अधिक लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6 भरा है, जबकि 3 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 जमा किया है.

    चुनाव आयोग के मुताबिक, पिछले करीब पिछले 24 घंटे के दौरान भी बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं. इस दौरान 1.66 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का आवेदन किया, जबकि 7,329 लोगों ने फॉर्म-7 के जरिए अपना नाम हटाने की मांग की। शुक्रवार को दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि समाप्त हो गई. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद से 6 मार्च तक 70,69,810 लोगों ने फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया. वहीं 2,642 लोगों ने फॉर्म-6 (ए) भरा है. इसी अवधि के दौरान 2,68,682 लाख लोगों ने फॉर्म-7 भरकर मतदाता सूची से अपना नाम हटाने का आवेदन किया है.

    3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई 27 मार्च तक

    चुनाव आयोग के मुताबिक, ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने से पहले भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए थे. इस दौरान 16,18,574 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया, जबकि 49,399 लोगों ने अपना नाम हटाने के लिए आवेदन दिया था. अब दावे और आपत्तियों की अवधि समाप्त होने के बाद अगला चरण सुनवाई का होगा. चुनाव आयोग की ओर से नोटिस पाने वाले करीब 3.26 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी. इसके बाद सभी मामलों का निस्तारण कर अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी, जिसे 10 अप्रैल को प्रकाशित किया जाएगा.

    मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार प्रदेश में 1.04 करोड़ ऐसे मतदाता हैं जिनके नाम का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है. इसके अलावा करीब 2.22 करोड़ मतदाताओं के नामों में तार्किक विसंगतियां पाई गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

    राजनीतिक दलों की भूमिका रही सीमित

    वहीं बताया जा रहा है कि इस प्रकिया के दौरान राजनीतिक दलों की भूमिका ज्यादा खास नहीं रही है. आयोग ने जारी आंकड़ों में बताया है, अब तक 84 लाख से अधिक फॉर्म-6 भरे गए हैं, जिनमें से केवल 40,643 फॉर्म ही राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से भरवाए गए हैं. इनमें सबसे अधिक 26,253 फॉर्म भाजपा के बीएलए ने भरवाए हैं. बता दें यूपी में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की थी. इस ड्राफ्ट में कुल 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. आयोग के अनुसार, यह सूची 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के तहत तैयार की गई है, जिसकी शुरुआत 27 अक्टूबर से हुई थी.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने फूंका शंखनाद! बोले- ‘अब चुप नहीं बैठेगा हिंदू’, काशी से रायबरेली तक गूंजेगा गऊ रक्षा का नारा

    प्रीलिम्स में फेल होने से लेकर 14वीं रैंक तक का सफर, जानें कैसे IAS बनीं सुरभि यादव?

    लखनऊ में केशव मौर्या के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, केबिन में दिखा धुआं

    बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी रुकवाकर की खुदकुशी

    करिश्मा! 7 दिन बाद सलीम वास्तिक ने खोलीं आंखें: मौत को मात देकर लौटे एक्स-मुस्लिम एक्टिविस्ट

    शर्मनाक! टॉयलेट के अंदर कैमरा… बागपत टोल प्लाजा की इस करतूत ने उड़ाए सबके होश, महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.