Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने तारीखों को लेकर दिया बड़ा अपडेट
    • India-UAE Relations: AI समिट के बहाने भारत-यूएई रिश्तों को नई रफ्तार, पीएम मोदी से मिले क्राउन प्रिंस खालिद; हुए कई बड़े समझौते
    • Delhi Politics: दिल्ली की जनता को फिर याद आए अरविंद केजरीवाल! आम आदमी पार्टी ने बीजेपी सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
    • Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंगे किंगमेकर?
    • Atal Canteen: गरीबों को भरपेट भोजन देने का संकल्प! दिल्ली के कृष्णा नगर से 25 नई ‘अटल कैंटीनों’ का भव्य शुभारंभ
    • Vaishno Devi to Shiv Khori: मां वैष्णो देवी से शिवखोड़ी की यात्रा हुई आसान, हेलीकॉप्टर से सिर्फ 20 मिनट में होगा सफर; जानें कितना है किराया
    • Indian Army: LoC पर घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, राजौरी में आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; सेना का ‘डबल अटैक’
    • लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपारी, मची खलबली
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, February 20
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने तारीखों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    Election Commission: दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड समेत 23 राज्यों में कब लागू होगा SIR? चुनाव आयोग ने तारीखों को लेकर दिया बड़ा अपडेट

    February 19, 2026 बिहार 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बिहार के बाद पश्चिम बंगाल, असम सहित 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया चल रही है या पूरी हो चुकी है. अब बाकी 23 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में SIR की प्रक्रिया कब से शुरू होगी? चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस बाबत बड़ी जानकारी दी है.

    चुनाव आयोग ने आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, लद्दाख, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राष्ट्रीय निर्वाचन क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड के मुख्य चुनाव अधिकारी को पत्र भेजकर विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी पूरी करने की प्रक्रिया को लेकर निर्देश जारी किया.

    आयोग ने कहा कि चूंकि उपरोक्त राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन संशोधन (SIR) अप्रैल 2026 से शुरू होने की उम्मीद है. इसलिए अनुरोध है कि एसआईआर से संबंधित तैयारी का काम जल्द से जल्द पूरा करें.

    बाकी 23 राज्यों में अब SIR

    उन्होंने कहा कि शेष 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चुनाव आयोग एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से शुरू कर सकता है. आदेश में कहा गया है कि संबंधित राज्यों के सीईओ को तैयारी पूरी करने के संबंध में निर्देश जारी किए गये हैं.

    चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आयोग ने आदेश संख्या 23/ईआरएस/2025 दिनांक 24.06.2025 (प्रति संलग्न) के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) करने का आदेश दिया है.

    12 राज्यों और यूटी में SIR जारी

    इस क्रम में आयोग ने पत्र संख्या के माध्यम से 23/2025-ईआरएस (खंड II) दिनांक 05.07.2025 के पत्र में सभी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (बिहार को छोड़कर) को विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) अभ्यास के लिए पूर्व-संशोधन गतिविधियों को शुरू करने का निर्देश दिया था.

    इसके अतिरिक्त आयोग ने दिनांक 27.10.2025 के पत्र द्वारा 12 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में विशेष गहन संशोधन (एसआईआर) अभ्यास की घोषणा की, जो वर्तमान में जारी है.

    बता दें कि पहले बिहार में SIR को लेकर काफी सियासी घमासान मचा था. उसके बाद पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में SIR को लेकर चुनाव आयोग पर विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाये थे. विपक्षी पार्टियों ने भाजपा की सह पर SIR करने का आरोप लगाया था, हालांकि चुनाव आयोग ने इसे खारिज कर दिया था. इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं भी दायर की गई हैं और फिलहाल यह मामला विचाराधीन है.

    चुनाव आयोग के फैसले का भाजपा ने किया स्वागत

    दूसरी ओर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने दिल्ली में एसआईआर की चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत किया है और कहा है कि इससे दिल्ली से अवांछित वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से काटने का रास्ता खुलेगा.

    वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की भाजपा ने प्रदेश एवं जिला स्तर में मतदाताओं को एसआईआर की प्रक्रिया में आने वाली किसी भी समस्या के समाधान में सहयोग देने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की हैं जिसमें एक एक वकील भी शामिल हैं. भाजपा चुनाव आयोग से पूरा सहयोग करेगी, ताकि दिल्ली में बस गये सभी बंग्लादेशी एवं रोहिंग्या वोटर का नाम वोटर लिस्ट से कट जाए.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Bihar Politics: राज्यसभा की 5 सीटों के लिए बिछी सियासी बिसात, पांचवीं सीट के लिए ओवैसी (AIMIM) बनेंगे किंगमेकर?

    स्पीकर प्रेम कुमार समेत 42 विधायकों को हाईकोर्ट का नोटिस, जानें क्या है पूरा विवाद?

    25 सालों से मुंगेर में खौफ का दूसरा नाम था सुरेश कोड़ा, अब AK-47 सौंपकर मांगी माफी

    DM Bomb Threat : ‘चैम्बर में लगाए 5 RDX, होगा धमाका’, DM को मिली धमकी से हड़कंप

    बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्ताक्षर

    Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana : अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्तें

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.