मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले से सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. सोशल मीडिया रील बनाने को लेकर हुए विवाद में पति की हत्या और उसके बाद आरोपी पत्नी के व्यवहार ने हर किसी को हैरान कर दिया है. अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. जानकारी के (wife drank beer near dead body) मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने पति की लाश के पास श्रृंगार किया, फिर बीयर पीकर डांस किया. पत्नी के बीयर पीने और डांस करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
wife drank beer near dead body – दरअसल, यह मामला थांदला थाना क्षेत्र के नारेला गांव का है. यहां के रहने वाले कैलाश (25) की शादी जून 2025 महीने में हुई थी. परिवार को उम्मीद थी कि नए रिश्ते से घर में खुशियां आएंगी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह रिश्ता इतनी बड़ी त्रासदी में बदल जाएगा.
घटना बीती 28 जनवरी की सुबह की है. उसी दिन परिवार में चाचा थावर सिंह माल के बेटे बंटी की शादी थी और घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं. इसी बीच कैलाश की बड़ी बहन लीला उसे जगाने उसके कमरे में पहुंची. बार-बार आवाज देने और कंबल हटाने के बावजूद जब कैलाश नहीं उठा तो उन्होंने उसका पैर छुआ, जो ठंडा और सख्त था. घबराकर उन्होंने परिजनों को बुलाया, जिसके बाद यह पता चला कि कैलाश की मौत हो चुकी है.
जांच में सामने आया कि कैलाश की पत्नी ने कथित तौर पर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की थी. हत्या के बाद आरोपी पत्नी ने उस रस्सी को शादी में आई नई अलमारी में छिपा दिया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को हिरासत में लिया. झाबुआ पुलिस अधीक्षक ने पुष्टि की कि आरोपी पत्नी नाबालिग है और मामले की गहन जांच की जा रही है.
