नई दिल्ली : अगर आप अभी भी पुराना आईफोन या एंड्रॉइड स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सऐप ने अपने आधिकारिक FAQ पेज को अपडेट करते हुए उन ऑपरेटिंग सिस्टम की सूची जारी की है, जिन पर भविष्य में व्हाट्सऐप का (WhatsApp Support Ending) सपोर्ट बंद होने जा रहा है। व्हाट्सऐप डेवलपमेंट पर नजर रखने वाली साइट ‘WABetaInfo’ ने सबसे पहले इसकी पुष्टि की है।
🚫 इन वर्जन पर बंद होगा सपोर्ट
-
-
Android यूजर्स: व्हाट्सऐप अब केवल Android 6 और उसके बाद के वर्जन वाले फोन्स पर ही चलेगा। इसका सीधा मतलब है कि Android 6 से पुराने वर्जन पर काम करने वाले सभी स्मार्टफोन से व्हाट्सऐप सपोर्ट हटा लिया जाएगा।
-
-
-
iPhone यूजर्स: iOS 15.4 और इससे पुराने वर्जन पर चलने वाले आईफोन मॉडल्स के लिए भी व्हाट्सऐप की सुविधा समाप्त हो जाएगी।
-
📅 सपोर्ट बंद होने की महत्वपूर्ण तारीखें
व्हाट्सऐप ने सपोर्ट बंद करने के लिए दो (WhatsApp Support Ending) अलग-अलग समय सीमाएं तय की हैं:
-
-
एंड्रॉइड फोन के लिए: 8 सितंबर 2026 के बाद से पुराने एंड्रॉइड ओएस पर व्हाट्सऐप काम करना बंद कर देगा।
-
-
-
आईफोन के लिए: 30 नवंबर 2026 से पुराने iOS वर्जन वाले आईफोन पर व्हाट्सऐप की सेवाएं बंद कर दी जाएंगी।
-


