विराट कोहली निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल रहे हैं और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर(Sunil Gavaskar) ने आशंका जताई है कि विराट कोहली अगले महीने से शुरू होने वाले आईपीएल से भी बाहर रह सकते हैं। आईपीएल 22 मार्च से शुरू होगा। जिसका पहला मैच मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें – आईपीएल 2024 में वापसी के लिए तैयार ऋषभ पंत, अभ्यास किया शुरू

टेस्ट सीरीज नहीं खेले थे कोहली – Sunil Gavaskar

कोहली को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुना गया था। लेकिन फिर कोहली ने निजी कारणों के चलते पहले 2 टेस्ट मैचों से हटने का फैसला किया। लेकिन स्तिथि सही न होने के कारण कोहली ने पूरी सीरीज में ना खेलने का फैसला किया। स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ दिन पहले ही अपने दूसरे बच्चे के जन्म की घोषणा की थी।

ये भी पढ़ें – IND vs ENG 4th Test : भारत ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, सीरीज भी अपने नाम की

शायद IPL भी ना खेलें कोहली 

गावस्कर से पूछा गया कि कोहली लंबे समय तक बाहर रहने के बाद क्या आईपीएल में रन बनाने के लिए बेताब होंगे। इस पर पूर्व भारतीय कप्तान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि क्या वह खेलेंगे। गावस्कर ने कहा कि वह कुछ कारण से नहीं खेल रहे हैं। शायद हो सकता है कि आईपीएल में भी नहीं खेलें। गावस्कर स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय प्रबंधन संस्थान, रांची के छात्रों के साथ बातचीत कर रहे थे।

Share.
Exit mobile version