केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों का हवाला देते हुए कहा कि कुछ लोग मुझे काफी दुखी दिखे। उन्होंने कहा कि आज की कांग्रेस वो नहीं रही जो पहले थी। अब तो इनके नेता आपस में ही लड़ते रहते हैं। हरियाणा का (Kejriwal appeals from Congress supporters) हाल देख लो, जीता हुआ चुनाव हार गई कांग्रेस। केजरीवाल ने बोले कि सारे कांग्रेस समर्थकों ने सिर पकड़ लिया कि जितना कांग्रेस का समर्थक जिताने की कोशिश करता है, कांग्रेस के नेता उतना ही कांग्रेस को हराने में लगे रहते हैं।
इसे भी पढ़ें – 2 राज्यों में चुनाव, बजट से ‘वोट दांव’…, दिल्ली में ‘नहले पर दहला’, बिहार में बहार
दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक है। पांच फरवरी को चुनाव के बाद दिल्ली की कुर्सी का भविष्य तय हो जाएगा। इस बीच आज आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस समर्थकों से बड़ी अपील कर दी। सभी पार्टियां वोटरों को अपने तरफ खींचने की कोशिश में जुटी हुई हैं।जानिए केजरीवाल ने कांग्रेस के सपोटर्स से क्या-कुछ कहा।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली में चुनाव के बीच कांग्रेस ने बनाया ‘EAGLE’ ग्रुप, वोटिंग से जुड़ी गड़बड़ियों की करेगा जांच
Kejriwal appeals from Congress supporters – केजरीवाल ने कांग्रेस के समर्थक से बातचीत का हवाला देकर कहा कि साफ दिख रहा है कि कांग्रेस का दिल्ली में एक ही मकसद है, कैसे भी करके आम आदमी पार्टी को हरवाओ। केजरीवाल बोले कांग्रेस दिल्ली में एक भी सीट जीतने के लिए नहीं लड़ रही है। केवल आप को हराने के लिए बीजेपी के साथ लड़ रही है। कांग्रेस के नेता बीजेपी के खिलाफ कुछ नहीं बोलते, केवल आप और उनकी पार्टी के खिलाफ जहर उगलते रहते हैं।

