West Bengal Politics- अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल:
शांतिपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल हो गए है, बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करी है उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के टिकट पर जीते थे पर टीएमसी को अपना समर्थन दिया ताकि पश्चिम बंगाल में विकास हो पर ऐसा नहीं हुआ।
वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में शांतिपुर सीट से अरिंदम भट्टाचार्य कांग्रेस के टिकट पर जीते थे अगले साल उन्होंने तृणमूल का दामन थाम लिया था वर्त्तमान में वो बीजेपी में शामिल हो गए है, एक महीने पहले ही नंदीग्राम के विधायक सुवेंदु अधिकारी ने टीएमसी को बड़ा झटका देते हुए बीजेपी का झंडा थाम लिया था जिसके चलते चुनावी सरगर्मियां बढ़ाते हुए ममता बनर्जी ने ऐलान कर दिया था कि वह इस बार अपनी पारंपरिक भवानीपुर सीट के अलावा नंदीग्राम से भी चुनाव लड़ेंगी।
कोलकाता के एक कार्यक्रम में आदित्य बिड़ला ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रंजन बनर्जी ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। रंजन बनर्जी ने कहा, ‘मैं बीजेपी को राज्य के लोगों की सेवा करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देता हूं। हमें यहां उद्योग लाने की जरूरत है ताकि लोगों को रोजगार मिल सके।’
वही ममता बनर्जी का दल बदल को लेकर कहना है की उन्हें इस बात से खास फ़र्क़ नहीं पड़ता है, क्यूंकि जब उनकी पार्टी बनी थी तब उसमे ये नेता नहीं थे, इसलिए उनके जाने से फ़र्क़ नहीं पड़ता है |
नदिया जिले से तृणमूल कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाने वाले अरिंदम भट्टाचार्य पहले नेता है, पिछले हफ्ते ही नदिया जिले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रैली की थी जिसमें अरिंदम भट्टाचार्य उनके साथ थे.
जिस प्रकार से भाजपा अपनी रणनीति बना रही है, उसके हिसाब से मुक़ाबला कांटे का होने वाला है, और आये दिन बंगाल में भाजपा पर हमले हो रहे है, जो की राजनीतिक माहौल को गरमा रहा है, ऐसे में दाल बदल होना दोनों तरफ से हो सकता है, जिसमे की अभी TMC से नेता भाजपा में जा रहे है, इसका उल्टा भी हो सकता है, क्यूंकि अंदरखाने में नाराज़ नेता तृणमूल का भी रुख कर सकते है |
बने रहे करंट न्यूज़ के साथ, हमे बताये कैसा लगा आर्टिकल “West Bengal Politics- अरिंदम भट्टाचार्य भाजपा में शामिल” लाइक, शेयर, सब्सक्राइब करके |
