हावड़ा : पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हावड़ा के (big action against don Akash Singh) कथित डॉन और कुख्यात अपराधी आकाश सिंह के खिलाफ एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है।
big action against don Akash Singh – पुलिस प्रशासन आकाश सिंह को कड़ी सुरक्षा के बीच हावड़ा की उन तमाम सड़कों और गलियों में लेकर पहुंची, जहां उसने कथित रूप से गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, police ने उसे इसी महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था और बुधवार को उसे लेकर विभिन्न घटनास्थलों पर पहुंची, जहां पूरे क्राइम सीन (Crime Scene Re-creation) को दोबारा दोहराया गया ताकि पुख्ता कानूनी साक्ष्य जुटाए जा सकें।
💣 वर्ष 2021 में पुलिस टीम पर फायरिंग और 20 से अधिक बम फेंकने का है आरोप
पुलिस का आधिकारिक तौर पर दावा है कि आरोपी आकाश सिंह पर वर्ष 2021 में ट्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सीधे तौर पर निशाना बनाकर जानलेवा गोलीबारी करने और इलाके में दहशत फैलाने के लिए 20 से अधिक बम फेंकने का बेहद गंभीर आरोप है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जब आरोपी को हिरासत से तफ्तीश के लिए बाहर लाया गया, तब वह जिस अवस्था में था, उसी स्थिति में उसे विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर ले जाया गया।

