कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पड़ाव की शुरुआत करेगी। इसी बीच खबर है कि पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के स्वागत में लगे पोस्टर ( Welcome Poster Damage) फट गए हैं। हालांकि, ऐसा किसने और क्यों किया, यह अभी तक साफ नहीं है। लेकिन कांग्रेस नेता भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर सवाल उठा रहे हैं।राज्य के गुंडलपेट इलाके में राहुल के स्वागत में पोस्टर लगाए गए थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया समेत राज्य के बडे़ नेताओं के अलावा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की तस्वीरें थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा का स्वागत करने के लिए लगाए गए 40 से ज्यादा पोस्टर फट गए हैं।
इसे भी पढ़ें – ‘लोग साथ आते गए और कारवां बनता गया’, बहुत कुछ कह रहा है शशि थरूर का ट्ववीट
7 सितंबर से शुरू हुई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं की पदयात्रा को 22 दिन हो चुके हैं। केरल में करीब 450 किमी का सफर तय करने के बाद यात्रा कर्नाटक में चामराजनगर जिले के जरिए कर्नाटक में एंट्री करेगी। कांग्रेस नेता कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक यात्रा निकालेंगे।भाजपा शासित कर्नाटक में साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी हुई है। जानकारों का कहना है कि यात्रा के जरिए कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर और कर्नाटक में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। बताते हैं कि कांग्रेस को मजबूत विपक्ष के रूप में तैयार होने के लिहाज से भी यात्रा काफी अहम है।
इसे भी पढ़ें – सेना ने चीन सीमा पर तैनात किये रॉकेट और तोपें, LAC पर इसलिए बढाई ताकत
Welcome Poster Damage – राज्य में सिद्धारमैया और पार्टी प्रमुख डीके शिवकुमार के बीच तनातनी की खबरें आती रही हैं। राहुल भी वरिष्ठ नेता के जन्मदिन के मौके पर पहुंचकर दोनों नेताओं को गले मिला चुके हैं। अब इस यात्रा के जरिए सिद्धारमैया और शिवकुमार राहुल के सामने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन भी कर सकते हैं। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री अभी तक यात्रा से गायब रहे हैं। जबकि, शिवकुमार यात्रा में नजर आते रहे।