Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चरखी दादरी में सरसों की सरकारी खरीद सुस्त; खुले बाजार में मिल रहे ऊंचे दाम, मंडियां हुईं सुनसान
    • हिमाचल एंट्री टैक्स के विरोध में बरोटीवाला बॉर्डर पर भारी प्रदर्शन; हरियाणा के वाहन चालकों ने खोला मोर्चा
    • हिसार में ‘हर घर एक पौधा’ अभियान से छाई हरियाली; युवाओं की इस पहल ने बदली शहर की सूरत
    • Haryana Gaurav Award 2026: भिवानी में ‘हरियाणा गौरव अवॉर्ड’ का भव्य आयोजन; शिक्षा, खेल और समाज सेवा की 85 प्रतिभाएं सम्मानित
    • Haryana Weather Update Today: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; हिसार, रोहतक और गुरुग्राम समेत कई शहरों में बारिश और आंधी का अलर्ट
    • लातेहार में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप
    • मार्च क्लोजिंग पर कोषागारों में बढ़ी हलचल; देर रात तक खुलेंगे ट्रेजरी ऑफिस, रात 10 बजे तक होगा भुगतान
    • Dumka Road Accident Update: दुमका में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत; स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन पर परिजनों ने लगाए लापरवाही के गंभीर आरोप
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, March 30
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Weather Update Today: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी; जानें 15 राज्यों का हाल

    Weather Update Today: दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश का ‘येलो अलर्ट’, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में भारी बर्फबारी; जानें 15 राज्यों का हाल

    March 30, 2026 दिल्ली 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देश की राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने सोमवार यानी कि 30 मार्च के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है, जहां न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

    मौसम विभाग के अनुसार, 31 मार्च को भी दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. इतना ही नहीं, अप्रैल के पहले सप्ताह में भी मौसम का यही रुख बना रहने की संभावना है. 3 और 4 अप्रैल को फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

    उत्तर भारत में बारिश का अलर्ट

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में 30 मार्च को भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. उत्तराखंड में भी 30 और 31 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 31 मार्च को कई जगहों पर गरज के साथ बारिश की संभावना है. वहीं, कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंच सकता है.

    हिमाचल में बर्फबारी और ऑरेंज अलर्ट

    हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी दर्ज की गई है. मनाली और अटल सुरंग के आसपास भी बर्फ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ है. प्रशासन ने सोलांग बैरियर से आगे छोटे वाहनों और दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है.

    शिमला मौसम विभाग ने मंडी, कुल्लू और शिमला जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम खराब बने रहने का अनुमान है.

    पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भी बारिश का असर

    पूर्वोत्तर भारत असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी चेतावनी दी गई है.

    पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. 31 मार्च को कुछ इलाकों में हवाओं की गति 60-70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

    मध्य और पश्चिम भारत में भी बदला मौसम

    मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 30 मार्च से 2 अप्रैल के बीच बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा. वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात में भी गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    AIIMS Delhi Alumna Nepal Health Minister: एम्स दिल्ली की पूर्व छात्रा डॉ. निशा मेहता बनीं नेपाल की स्वास्थ्य मंत्री, जानें उनके सामने क्या हैं बड़ी चुनौतियां

    Lashkar Terrorist Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन; लश्कर आतंकी शब्बीर दबोचा गया, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

    उत्तम नगर में ‘उड़ता दिल्ली’! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- ‘खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस’

    Weather Update: मार्च के अंत में बारिश का IMD अलर्ट, 4 राज्यों में बदलेगा मौसम

    ‘दिल्ली 2.0′ के लिए आगे आएं राजधानी के युवा: ’इंडिया इनोवेट्स 2026’ में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा आह्वान

    हिमांशु भाऊ गैंग के दो शार्प शूटर गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस को महाराष्ट्र में मिली बड़ी कामयाबी

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.