Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज
    • मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार
    • तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना
    • शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
    • RCB के पास इतिहास रचने का मौका, 19वें सीजन में खिताब जीतकर मुंबई-चेन्नई की बराबरी की ओर कदम बढ़ाएंगे किंग कोहली
    • विजय सेतुपति की ‘महाराजा’ के सीक्वल की तैयारी शुरू? पहले पार्ट ने की थी छप्परफाड़ कमाई, जानें लेटेस्ट अपडेट
    • “नेतन्याहू जहाँ भी होगा, हम उसे मारेंगे”—IRGC ने दी इजराइली PM को जान से मारने की धमकी; बताया ‘बच्चों का हत्यारा’
    • ईरान को महायुद्ध में फंसाने की साजिश? US-इजराइल का ‘नकली ड्रोन’ ऑपरेशन शुरू
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, March 15
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » घरों में घुसा पानी, मलबे में दबीं गाड़ियां… कुल्लू-मनाली में बारिश और बर्फबारी से संकट में जीवन

    घरों में घुसा पानी, मलबे में दबीं गाड़ियां… कुल्लू-मनाली में बारिश और बर्फबारी से संकट में जीवन

    February 28, 2025 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    water entered into homes
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल में मौसम अजब रंग दिखा रहा है. कहीं बर्फबारी से मौसम सुहाना है तो कुल्लू मनाली में कुदरत ने ऐसा रूप दिखाया है कि रोंगटे खड़े हो जाएं. कुल्लू में भारी बारिश के कारण सरवरी (water entered into homes) नाले में उफान आने से देखते ही देखते कई गाड़ियां बह गईं. इतना ही नहीं कुल्लू के ही गांधी नगर में मलबे में गाड़ियां दब गईं. कुल्लू में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है. यह बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है.

    वहीं सरवरी नदी भी उफान पर है. नदी का पानी साथ लगती झुग्गियों में घुस गया है. इसके अलावा ढालपुर में भी होटल सरवरी के पीछे दीवार टूटने से सारा पानी लोगों के घर में घुस गया है. अखाड़ा बाजार में भी बारिश का पानी लोगों के घरों में घुसा, जिसके चलते लोगों का घरों के भीतर रखा सामान खराब हो गया है. दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते अब जिला कुल्लू में हालात खाराब हो गए हैं.

    बारिश के चलते कई जगह पर लैंड स्लाइड

    बारिश के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन भी हुआ है. ऐसे में कई जगह पर पेड़ टूटने से बिजली के तार भी टूट गए हैं. बंजार, मणिकर्ण, गड़सा सहित मनाली के कई गांव अंधेरे में डूब गए हैं. बारिश को देखते हुए कुल्लू में स्कूलों को बंद कर दिया गया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह बारिश के थमते ही सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू करें.

    सभी स्कूलों को बंद किया गया

    गौर रहे कि बीते दो दिनों तक भारी बारिश के चलते जिला कुल्लू का ऊपरी इलाका जहां बर्फबारी से ढक गया है तो वहीं निचले इलाकों में भारी बारिश लगातार जारी है. डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि घाटी में खराब मौसम को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को शुक्रवार के दिन बंद रखा गया है. घाटी में जैसे ही मौसम साफ होता है तो सभी सड़कों को बहाल किया जाएगा. इसके अलावा बिजली व्यवस्था को ठीक करने के लिए भी विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं.

    water entered into homes – कुल्लू नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने बताया कि हमें कई जगहों पर लैंडस्लाइड की जानकारी मिली है. अखाड़ा क्षेत्र में अवरोध को दूर करने का काम चल रहा है. सुल्तानपुर पैलेस जाने वाली सड़क भी अवरुद्ध है. फिर, हम मीट मार्केट रोड और लुग वैली चौक पर भूस्खलन से निपटेंगे. गांधीनगर में पीडब्ल्यूडी क्षेत्र को संभाल रहा है. उसके बाद, हम सिल्वरमून होटल के पीछे अवरोध को दूर करेंगे.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, अमेरिकी ऑयल कंपनियों को $60 बिलियन के फायदे की उम्मीद; भारत में बढ़ सकते हैं दाम

    शिरडी से जम्मू तक गैस की भारी किल्लत, सप्लाई चेन ठप होने से बढ़ी मुसीबत; जानें अपने शहर के हालात

    जेल या फाइव स्टार होटल? 2 साल की सजा काट रहे दोषी को मेडिकल कॉलेज में मिला ‘वीआईपी ट्रीटमेंट’

    IIT दिल्ली में फिर एक होनहार छात्र की मौत! कैंपस में पसरा सन्नाटा; ABVP की चेतावनी-“डिग्री से कीमती है जान, छात्रों की मेंटल हेल्थ पर जागे प्रशासन”

    तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के ‘परमाणु बेस’ पर दागी मिसाइलें; दहल उठा अमेरिका!

    सावधान! सरगुजा में ‘बारूद’ के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.