एक मजबूत राजनीतिक संदेश देते हुए ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नव-निर्वाचित जिला परिषद और ब्लॉक समिति सदस्यों से मुलाकात की और जोर देकर कहा कि पंजाब डर, गुंडागर्दी और धांधली वाली चुनावी राजनीति के युग से निर्णायक रूप से बाहर आ चुका है। उन्होंने (war will be waged against gangsters) साथ ही यह घोषणा की कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार अब ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ की तर्ज पर गैंगस्टरों के खिलाफ बड़े स्तर पर जंग शुरू करेगी।
पंचायत चुनावों में ‘आप’ की 70 प्रतिशत से अधिक सीटों पर शानदार जीत को साफ-सुथरी राजनीति और ईमानदार शासन के पक्ष में जनादेश बताते हुए ‘आप’ प्रमुख ने कहा कि पंजाब ने अपने इतिहास में स्थानीय इकाइयों के चुनाव सबसे अधिक पारदर्शिता के साथ होते देखे हैं, जिनमें एक भी वोट नहीं बदला गया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि जन-हितैषी शासन ने पारंपरिक पार्टियों को अपने घोषणा-पत्र दोबारा लिखने के लिए मजबूर कर दिया है।
war will be waged against gangsters – श्री अकाल तख्त साहिब से जुड़े मुद्दे पर भगवंत सिंह मान ने कहा कि वे सभी सबूतों के साथ तख्त साहिब के समक्ष अवश्य पेश होंगे और अनुरोध किया कि पूरी कार्यवाही का सभी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाए। उन्होंने कहा, “मैं वहां मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि एक विनम्र सिख के रूप में पेश होऊंगा। श्री अकाल तख्त साहिब हर सिख के लिए पवित्र है और हमारे समुदाय का सबसे पवित्र स्थान है। भले ही उस दिन देश के राष्ट्रपति गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर का दौरा करेंगे, फिर भी मैं श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करूंगा।”
”
