महाराष्ट्र में इन दिनों बीएमसी चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो चली है. यही वजह है कि इस दौरान तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में बीते दिन अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने अपने एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख की यादों को उनके गृह नगर लातूर से ‘मिटा देने’ की बात कही थी. इस बयान के (war on Vilasrao Deshmukh’s legacy) बाद अब विलासराव देशमुख के बेटे रितेश देशमुख का बयान भी सामने आया है.
विलासराव देशमुख पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान को लेकर विलासराव देशमुख के बेटे अभिनेता रितेश देशमुख ने इंस्टा पोस्ट कर वीडियो जारी किया है. मराठी में जारी इस वीडियो मेंरितेश देशमुख ने कहा मेरे पिता स्वर्गीय विलासराव देशमुख लोगों के मन में बसे हैं. लोगों के लिए जिंदगी खपा देने वाले का नाम लोगों के मन पर लिखा होता है. इसे कोई नही मिटा सकता है.
इसे भी पढ़ें – डिजिटल डकैती: 1500 की आबादी वाले गांव में 27,000 बर्थ सर्टिफिकेट, सिस्टम देख अधिकारी भी दंग
war on Vilasrao Deshmukh’s legacy – रितेश ने इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. एक दिन पहले ही कांग्रेस ने बीजेपी अध्यक्ष के बयान की कड़ी निंदा की थी.
क्या बोले थे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष?
रितेश देशमुख ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के बयान सामने आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है. लातूर में सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए चव्हाण ने उनसे हाथ उठाकर कहा था कि आपका उत्साह देखकर मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि विलासराव देशमुख की यादें इस शहर से मिटा दी जाएंगी. बीजेपी अध्यक्ष के इस बयान पर वहां मौजूद कई लोगों ने तालियां भी बजाई थीं.
