मुंबई एयरपोर्ट पर टैक्सी चालकों की नमाज अदा करने की मांग सुरक्षा कारणों के चलते खारिज कर दी गई है. राज्य सरकार और MMRDA ने एयरपोर्ट के बाहर शेड में नमाज की अनुमति देने में असमर्थता जताई थी. हालांकि मुंबई हाईकोर्ट ने वैकल्पिक स्थान खोजने पर विचार करने को कहा है, लेकिन सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए (namaz no longer available) चालकों को पास की मस्जिदों में जाने का सुझाव दिया गया है.

मुम्बई के एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने को लेकर समाजवादी पार्टी और एमआईएम ने मांग की थी. जबकि बीजेपी और उसके नेता शुरुआत से ही इसका विरोध करते आ रहे हैं. इसको लेकर विधानसभा में भी जमकर बहस देखने को मिली थी.

मामले की सुनवाई करते हुए हाईकाई ने एमएमआरडीए से जवाब मांगा था. एमएमआरडीए ने कोर्ट में अपने जवाब में साफ तौर पर कहा कि एयरपोर्ट पर नमाज पढ़ने की अनुमति देना किसी भी हालत में संभव नहीं है. राज्य सरकार ने कोर्ट में कहा कि टेक्सी और कैब ड्राइवर्स नजदीकी मस्जिदों में जाकर नमाज पढ़ सकते हैं.

मुंबई हाईकोर्ट में राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा कारणों से छत्रपती शिवाजी महाराज आंतरराष्ट्रीय विमानतळ (सीएसएमआईए) के बाहर शेड बनाकर रमज़ान और अन्य दिनों में ऑटो, टैक्सी, ओला-उबर चालकों को नमाज अदा करने की अनुमति देना संभव नहीं है.

namaz no longer available – अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विक्रम नानकानी ने दलील दी कि प्रस्तावित स्थान के पास ही तीन मस्जिद मौजूद हैं. इनमें से एक मस्जिद लगभग एक किलोमीटर दूरी पर है, वहां पैदल 13 मिनट में पहुंचा जा सकता है. दूसरी मस्जिद 1.3 किलोमीटर दूर है, जहां 18 मिनट में पहुंचा जा सकता है, जबकि तीसरी मस्जिद 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

 

Share.
Exit mobile version