हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव हो रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो गया, जो शाम 05 बजे तक चलेगा। सुबह 08 बजे से ही मतदान (Voting Done) केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के रथ का पहिया रुका,राज्य की सीमाओं पर चौकसी बढ़ी
हिमाचल प्रदेश में कुल मतदाताओं में 67559 सेवा मतदाता, 22 प्रवासी भारतीय मतदाता तथा 5525247 आम मतदाता हैं। राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। इनमें 2854945 महिलाएं, 2737845 पुरुष तथा 38 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मतदान के लिए उन प्रवासी मतदाताओं को मूल पासपोर्ट दिखाना होगा, जो पासपोर्ट विवरण अनुसार जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मतदाता सूचियों में शामिल हैं।
Voting Done – लाहौल-स्पीति में सर्वाधिक 62.75 प्रतिशत और चम्बा जिला में सबसे कम 46 प्रतिशत मतदान हुआ बिलासपुर जिला में 54.14 प्रतिशत, हमीरपुर में 55.60 प्रतिशत, कांगड़ा में 54.21 प्रतिशत, किन्नौर जिला में 55.30 प्रतिशत, कुल्लू जिला में 58.88 प्रतिशत, मंडी जिला में 56.90 प्रतिशत, शिमला जिला में 55.55 प्रतिशत, सिरमौर जिला में 60.38 प्रतिशत, सोलन में 54.14 प्रतिशत और ऊना जिला में 58.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल में आक्रामक रहा प्रचार का आखिरी दिन, कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने निर्मला सीतारमण के साथ ली सेल्फी
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि पूरे हिमाचल प्रदेश में 157 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मचारी कर रही हैं। हमीरपुर जिले में क्रेच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है ताकि बच्चों के साथ आने वालों को समस्या का सामना ना करना पड़े। इस बार 1.93 लाख नए मतदाता जोड़े गए हैं…यहां हिमाचल में 56,000 विकलांग मतदाता(PWD) हैं। हमने उनके लिए काफी इंतजाम किए हैं। 37 मतदान केंद्र ऐसे हैं जिनका संचालन केवल PWD के कर्मचारी ही कर रहे हैं।राज्य में चुनाव स्वतंत्र एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा-व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। इसकी सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस के 11880 जवान, 8381 होमगार्ड जवान के अलावा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 67 कम्पनियां तैनात रहेंगी। मतदान के लिए राज्य सरकार के 31536 कर्मचारियों की तैनाती की गई है।


