भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले ये फैसला लिया है. अब इन दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ वनडे क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा. ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मगर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इन (Virat Rohit will not play) दोनों ही खिलाड़ियों के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखना इतना आसान नहीं होगा.
PTI से बात करते हुए गांगुली ने कहा, ‘हम सबको समझना चाहिए. सबकी तरह खेल उनसे दूर हो जाएगा और वो भी खेल से दूर हो जाएंगे. एक साल में 15 मैच खेलना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है.’ वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे और नामीबिया में शेड्यूल किया गया है. जब तक ये टूर्नामेंट शुरू होगा तब तक विराट कोहली की उम्र 38 साल और रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे. साथ ही इस वक्त तक वो सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते दिखेंगे. ऐसे में क्या वो खुद को मैच फिट रख पाएंगे, ये एक बड़ा सवाल रहेगा.
Virat Rohit will not play – टीम इंडिया को 2027 वर्ल्ड कप तक 9 द्विपक्षीय सीरीज में 27 वनडे मैच हैं. इसका मतलब ये है कि कोहली और रोहित को एक साल में मुश्किल से मुश्किल 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए देखा जा सकता है. हालांकि अभी तक विराट और रोहित इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित है. मगर आने वाले महीनों में टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है, वो भी एक बड़ा फैक्टर होगा.
