टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की मंदिरों में गहरी आस्था है. वह अकसर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भक्ति में लीन नजर आ जाते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. सीरीज में भारत की शानदार जीत के ठीक बाद कोहली विशाखापट्टनम के (Virat Kohli’s spiritual journey) प्रसिद्ध सिंहाचलम मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान विष्णु के दर्शन किए, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.
यह सीरीज कोहली के लिए यादगार रही. तीनों मैचों में उन्होंने कुल 302 रन ठोके, जिसमें दो शानदार शतक और एक अर्धशतक शामिल रहा. उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब भी मिला. सीरीज खत्म होते ही कोहली ने सीधे सिंहाचलम मंदिर की ओर रुख किया. यहां वे सफेद टी-शर्ट पहने, कंधे पर तौलिया लपेटे और हाथ में फूलों का हार लिए नजर आए. मंदिर पहुंचते ही उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह शांत भाव से दर्शन करते दिख रहे हैं. कोहली अकसर अहम जीत के बाद मंदिर दर्शन करने जाते हैं, जो उनकी मानसिक मजबूती का राज भी माना जाता है.
Virat Kohli’s spiritual journey – सिंहाचलम मंदिर विशाखापट्टनम का एक प्राचीन और प्रमुख धार्मिक स्थल है, जो भगवान विष्णु को समर्पित है. पहाड़ी पर बसा यह मंदिर अपनी वास्तुकला और आध्यात्मिक महत्व के लिए जाना जाता है. लाखों श्रद्धालु हर साल यहां आते हैं, और अब कोहली का आगमन इसकी लोकप्रियता को और बढ़ा देगा.
