टीकमगढ़: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ से एक बेहद दिलचस्प और हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के हेलीकॉप्टर में बैठने के लिए राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार को दौड़ लगानी पड़ी। अब (minister’s race in Tikamgarh) इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर जमकर मजे ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें – कांग्रेस के लिए अच्छी खबर, नाराजगी की अटकलों के बीच चुनाव प्रचार में उतरे अवधेश नायक

minister’s race in Tikamgarh – जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव टीकमगढ़ में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए रवाना होना था। मुख्यमंत्री अपने लाव-लश्कर के साथ हेलीपैड पहुंचे और हेलीकॉप्टर में सवार हो गए। रवानगी का समय होने के कारण हेलीकॉप्टर के रोटर (पंखे) भी घूमने शुरू हो चुके थे और उड़ान की पूरी तैयारी थी।

वीआईपी काफिले में पीछे छूट गए थे मंत्री दिलीप अहिरवार

इसी दौरान, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार वीआईपी काफिले में थोड़े पीछे रह गए थे। जब उन्हें अहसास हुआ कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने ही वाला है और वह पीछे छूट रहे हैं, तो उन्होंने आव देखा न ताव और हेलीपैड की तरफ फर्राटा दौड़ लगा दी। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कुर्ता-पायजामा पहने पूरी ताकत से हेलीकॉप्टर की तरफ भाग रहे हैं। उनके पीछे उनके सुरक्षाकर्मी भी दौड़ते नजर आ रहे हैं।

Share.
Exit mobile version