रतलाम में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री विजय शाह फिर विवादों में डालने वाले बयान सामने आए हैं. अधिकारियों से चर्चा में मंत्रीजी ने बैठक में कहा कि जो लाडली (Vijay Shah on dear sisters) बहनें सीएम का सम्मान नहीं करेगी हम उनकी जांच कराएंगे.
वहीं, ऊर्जा विकास विभाग के अधिकारियों की गैर मौजूदगी में मैकेनिक द्वारा जानकारी देने के लिए उपस्थित होने पर प्रभारी मंत्री विजय शाह ने उसे चुटकी बजाकर बाहर का रास्ता दिखा दिया और कहा कि निकल जाओ नहीं तो मेरे मुंह से अपशब्द निकल जाएंगे. ये दोनों घटनाएं जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक के दौरान हुई हैं. जिसका वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है.
इसे भी पढ़ें – भविष्य में तकनीकी ही तय करेगी युद्ध की दिशा और दशा: जनरल वीपी मलिक
दरअसल मंत्री विजय शाह ने बैठक में महिला बाल विकास अधिकारी से आंकड़े पूछ रहे थे. अधिकारी ने बताया कि जिले में करीब ढाई लाख लाडली बहनें हैं. मंत्री ने कहा कि लाडली बहनों का एक सम्मेलन बुलवाते हैं. मुख्यमंत्री जी का सम्मान करने के लिए. कम से कम 50 हजार लाडली बहनें तो आ ही जाएंगी. सरकार गरीब बहनों के जीवन में खुशहाली ला रही है. उनको 2 साल में एक बार तो थैंक यू बोलना चाहिए.
Vijay Shah on dear sisters – यदि नहीं आती हैं तो लाडली बहनों की जांच करवाई जानी चाहिए. किसी के आधार में, वो लिंक नहीं है, जांच थोड़ी पेंडिंग कर देंगे, मतलब वह पेंडिंग हो ही जाएगी… फिर सब आएंगी. हालांकि बात को संभालते हुए मंत्री बोले कि ज्यादा परेशान नहीं करना चाहते. सम्मानजनक रूप से सरकार के मुखिया का सम्मान तो बनता है.


